Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : सेक्रेड हार्ट स्कूल में पहुंचा एशियाई हॉकी ट्रॉफी, प्राचार्य बोलें- ट्रॉफी देखकर बच्चों में बढ़ेगी रूचि

Advertisement
Advertisement
Koderma : बुधवार को समाहरणालय परिसर में एशियाई हॉकी ट्रॉफी का अनावरण एवं प्रदर्शनी लगाई गई. ट्रॉफी टूर गिरिडीह से चलकर कोडरमा पहुंचा और कोडरमा से झुमरी तिलैया के विभिन्न इलाकों में भ्रमण करते हुए शाम को सेक्रेड हार्ट स्कूल पहुंचा, जहां खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया. कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि दुर्गा कुमार, प्रशिक्षु अपर समाहर्ता, कोडरमा तथा स्कूल प्रिंसिपल प्रमोद शर्मा ने स्कूल प्रांगण में ट्रॉफी का अनावरण किया. कार्यक्रम का संचालन स्कूल के पीटी शिक्षक राकेश पांडेय ने किया. सभी अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि साथ आये और राष्ट्रीय खिलाड़ियों का बुके देकर स्वागत किया. इस मौके पर प्रशिक्षु अपर समाहर्ता दुर्गा कुमार ने कहा कि स्कूलों में खेल को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन कई कार्यक्रम चला रहा है. विभिन्न प्रोत्साहन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तर पर विभिन्न प्रकार के खेल आयोजन, खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण शिविर, स्कॉलरशिप आदि का प्रावधान है. इस मौके पर प्राचार्य प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि एशियाई स्तर पर रांची में महिला हॉकी खेल का आयोजन होगा, जिसमें कई देशों के खिलाड़ी शामिल होंगे. यह राज्य के लिए गौरव की बात है. यह ट्रॉफी स्कूल प्रांगण में स्कूल के बच्चों के सामने है, जिसको देखकर बच्चे हॉकी आदि खेल में विशेष रूचि लेंगे. उन्होंने बताया कि यह ट्रॉफी राज्य के सभी 24 जिलों से होते हुए 27 नवंबर को रांची पहुंचेगी. प्राचार्य ने कहा कि खेल के क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी अलग पहचान बनाई है. वैसे भी हॉकी खेल में झारखंड की कई बेटियां अपना दबदबा बनाकर रखी हैं. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामनाएं दी. सेक्रेड हार्ट स्कूल के पीटीआई कुंदन कुमार राणा, राकेश पांडेय, आशुतोष गौतम, प्रमोद सिंह, कोडरमा हॉकी संघ के प्रतिनिधि विशाल सिंह, गोलू यादव, ट्रॉफी लेकर आने वाले राष्ट्रीय खिलाड़ियों में मिजान अंसारी, अमरदीप कुमार, विनोद कुमार, मुरारी पासवन, सोनू कुमार, संजय यादव के अलावा कई बच्चे मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-adg-abhiyan-along-with-sp-of-all-districts-will-review-the-security-court/">रांची

: सभी जिलों के एसपी के साथ एडीजी अभियान करेंगे कोर्ट के सुरक्षा की समीक्षा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही