Search

 
 
 

एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप : रांची की सपना कुमारी का भारतीय टीम में चयन

 
Ranchi : एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 10 से 12 फरवरी तक अस्ताना (कजाकिस्तान) में होने वाला है. इस बीच भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने 26 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. इसमें 13 पुरुष और 13 महिला एथलीट शामिल हैं. इस 26 सदस्यीय भारतीय टीम में रांची की एथलीट सपना कुमारी का भी चयन हुआ है. इसके अलावा टोक्यो 2020 ओलंपियन तजिंदरपाल सिंह तूर और 100 मीटर बाधा दौड़ में महिला राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक ज्योति याराजी को भी भारतीय टीम में शामिल किया गया है. इन एथलीटों का चयन 36वें राष्ट्रीय खेल में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया. सपना कुमारी ने 36वें राष्ट्रीय खेल में 100 मीटर हर्डल्स की स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. (पढ़ें, जोशीमठ">https://lagatar.in/public-interest-litigation-in-supreme-court-on-joshimath-disaster-request-to-ensure-safety-of-life-and-property/">जोशीमठ

आपदा पर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका, जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार…धामी ने बैठक की)

एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम 

पुरुष : एलाकिया दासन (60 मीटर), अमलान बोरगोहेन (60 मीटर), तेजस शिरसे (60 मीटर बाधा दौड़), सर्वेश अनिल कुशारे (हाई जंप), अरोमल टी (हाई जंप), शिव सुब्रमण्यम (पोल वॉल्ट), प्रशांत सिंह कनहिया (पोल वॉल्ट), जेसविन एल्ड्रिन (लंबी कूद), मोहम्मद अनीस याहिया (लॉन्ग जंप), प्रवीण चित्रवेल (ट्रिपल जंप), अरुण एबी (ट्रिपल जंप), तजिंदरपाल सिंह तूर (शॉट पुट) और करणवीर सिंह (शॉट पुट). महिला : ज्योति याराजी (60 मीटर और 60 मीटर बाधा दौड़), अर्चना सुसेंट्रान (60 मीटर), सपना कुमारी (60 मीटर बाधा दौड़), अभिनय शेट्टी (हाई जंप), रोजी मीना पॉलराज (पोल वॉल्ट), पवित्रा वेंकटेश (पोल वॉल्ट), शैली सिंह (लॉन्ग जंप), नयना जेम्स (लॉन्ग जंप), शीना एनवी (ट्रिपल जंप), पूर्वा हितेश सावंत (ट्रिपल जंप), आभा खटुआ (शॉट पुट), स्वप्ना बर्मन (पेंटाथलॉन) और सौम्या मुरुगन (पेंटाथलॉन). इसे भी पढ़ें : फ्लाइट">https://lagatar.in/woman-urinating-in-flight-court-sends-shankar-mishra-to-14-day-judicial-custody/">फ्लाइट

में महिला पर पेशाब मामला : शंकर मिश्रा को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही