Search

 
 
 

एशियन कुश्ती चैंपियनशिप : झारखंड के 17 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

 
Ranchi : अंडर-17 सब जूनियर व अंडर-23 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन अम्मान (जॉर्डन) में आयोजन होना है. इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम का चयन शुक्रवार को दिल्ली में होगा. भारतीय दल का हिस्सा बनने के लिए दिल्ली में झारखंड के 17 खिलाड़ी दम दिखाएंगे. दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता के चयनित खिलाड़ियों को एशियन कुश्ती चैंपियनशिप  की भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा. मालूम हो कि झारखंड की टीम प्रतियोगिता के लिए दिल्ली पहुंच चुकी है. खिलाड़ी अलग अलग वर्गों में जोर आजमाइश करेंगे. झारखंड के पहलवानों को एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशान कमर,  के रवि कुमार, खेल निदेशक सुशांत गौरव, भोलानाथ सिंह, महासचिव रजनीश कुमार, विजय शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, उप निदेशक खेल राज किशोर खाखा एवं खेल विभाग झारखंड के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी है. खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं. बालक- ग्रीको रोमन : 1-रंजीत कुमार-45 केजी, 2-विकास कश्यप-48 केजी, 3-आदित्य कुमार गौरव-51 केजी,4-आकाश कुमार महतो-55 केजी, 5-अभिषेक कुमार-60 केजी, 6-अरविंद उरांव-65 केजी.बालक फ्री-स्टाइल : 1-रोहित कुमार-55 केजी,2-चेतनानंद पटेल-60 केजी. बालिका फ्री-स्टाइल : 1-खुशबू तिर्की-40 केजी,2-आरती कुमारी-43 केजी,3-रिचा कुजूर-46 केजी, 4-स्नेहा कुमारी-49 केजी,5-पूनम उरांव-53 केजी, 6-सिमरन,विल्सन-57केजी, अंडर-23:  1-रिंपा कुमारी-50 केजी, 2-अंजीत कुमार मुंडा-55 केजी, 3-अमित कुमार गोप-82 केजी. इसे भी पढ़ें- टी-20">https://lagatar.in/t-20-concern-increased-due-to-huge-cracks-opening-on-doop-in-pitch/">टी-20

: पिच पर खुली बड़ी बड़ी दरारों से बढ़ी चिंता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही