Search

जमशेदपुर : शहर में क्राइम कंट्रोल के लिये सुबह-शाम 2-2 घंटे समय देंगे वरीय पुलिस अधिकारी : एसएसपी

Jamshedpur : शहर में पिछले 10 दिनों से हो रहे आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने और पुलिस की गतिविधियां तेज करने के उद्देश्य से मंगलवार को एसएसपी डॉ. एम तमिल वाणन ने बिष्टूपुर पुलिस सभागार में सिटी एसपी, सभी डीएसपी और सभी थानेदारों के साथ क्राइम मीटिंग की. क्राइम मीटिंग में मुख्य रूप से यह तय किया गया कि सभी पुलिस अधिकारी अपनी पुरानी ड्यूटी करने के साथ-साथ सुबह और शाम को 2-2 घंटे समय निकालेंगे और थाना क्षेत्रों में वैसे जगहों का भ्रमण करेंगे जहां पर अड्डेबाजी होती है. भीड़-भाड़ वाले इलाकों पर नजर रखेंगे. जरूरत पड़ने पर अड्डेबाजों पर कार्रवाई करेंगे. इस अभियान में खुद एसएसपी भी शामिल रहेंगे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/as-jamshedpur-bengal-was-going-by-bike-407-died-in-bodam-due-to-grip/">जमशेदपुर

: बाइक से जा रहा था बंगाल, बोड़ाम में 407 की चपेट में आने से हो गयी मौत

32 लाख की लूट पर बनी रणनीति

14 फरवरी को बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के कैनरा बैंक से हुई 32 लाख रुपये की लूट  और साकची से 10 लाख की सोना लूट मामले में  एसएसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों के साथ रणनीति बनायी. सभी अधिकारियों से इसके लिये सुझाव भी मांगा गया. साथ ही कहां कमियां हैं उसके बारे में भी जानने का काम किया गया. लूट की घटनाओं का उद्भेदन कैसे किया जाये. इसपर भी आपस में चर्चा की गयी.

टाईगर मोबाइल को किया जायगा कारगर

क्राइम मीटिंग में एसएसपी ने सभी टाइगर मोबाइल को कैसे कारगर बनाना है इसपर भी आवश्यक दिशा-निर्देश थानेदार और डीएसपी को दिया गया. गिरफ्तार किये जाने वाले आरोपियों से पुलिस अपना अच्छा व्यवहार करके उससे नई जानकारियां हासिल करके कैसे काम करना है उसपर एसएसपी ने टिप्स दिये. कुल मिलाकर सभी पुलिस अधिकारियों को नई उर्जा के साथ काम करने के लिये कहा गया. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-how-is-the-government-food-feeling-jharkhands-additional-health-secretary-reached-mgm-hospital/">जमशेदपुर

: कैसा लग रहा है सरकारी खाना, झारखंड के अपर स्वास्थ्य सचिव पहुंचे एमजीएम अस्पताल
[wpse_comments_template]        

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//