Moscow/Washington : सीरिया में असद सरकार के तख्तालपट के बाद बडी खबर आयी है. बशर अल असद के वहां से भागते ही विद्रोहियों ने ऐलान कर दिया कि अब सीरिया में तख्तापलट हो गया है और बशर अल असद के परिवार के 50 साल के शासन का खात्मा हो गया है. बता दें कि सीरियाई विद्रोहियों ने देश की राजधानी दमिश्क और राष्ट्रपति बशर अल-असद के आलीशान महल पर कब्जा कर लिया है. 59 वर्षीय तानाशाही राष्ट्रपति बशर अल-असद युद्ध प्रभावित देश सीरिया को छोड़कर मॉस्को पहुंच गये खबर आयी कि असद सीरिया से भागकर रूस पहुंच गये हैं. बदलते घटनाक्रम के बीट अमेरिका ने सीरिया में हवाई हमले शुरू कर दिये हैं. इसकी पुष्टि करते हुए अमेरिकी सेंटर्ल कमांड ने कहा कि सीरिया में 75 से ज्यादा जगहों पर एयरस्ट्राइक की गयी है. कहा कि वहां आईएसआईएस के आतंकियों के छिपे होने की आशंका थी.
सीरिया से भागे असद को रूस में शरण मिली, अमेरिका ने आईएसआईएस के ठिकानों पर हवाई हमले शुरू किये
Last Updated: Dec 09, 2024 12:00 AM (IST)