Search

 
 
 

असम : नगांव जिले के जंगल में बिजली गिरने से 18 हाथियों की मौत

 

Guwahati : असम के नगांव जिले के जंगल में आकाशीय बिजली गिरने से 18 हाथियों की मौत होने की जानकारी सामने आयी है.  वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में बताया. प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अमित सहाय ने पीटीआई-भाषा को जो बताया, उसके अनुसार कठियाटोली रेंज के कुंडोली वन क्षेत्र में पहाड़ी पर बुधवार रात बिजली गिरने से यह घटना हुई.

14 हाथियों के शव पहाड़ी के ऊपर मिले


उन्होंने बताया, ‘यह सुदरवर्ती क्षेत्र है और हमारी टीम गुरुवार दोपहर वहां पहुंच पायी. कहा कि टीम को दो झुंड में हाथियों के शव मिले. बताया कि 14 हाथियों के शव पहाड़ी के ऊपर मिले जबकि चार शव पहाड़ी के निचले भाग में मिले. घटना के संबंध में वन मंत्री परिमल सुक्लाबैद्य ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आकाशीय बिजली गिरने के कारण 18 हाथियों की मौत हुई है.

कहा कि सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम के बाद ही चलेगा. परिमल सुक्लाबैद्य ने कि वह शुक्रवार को घटनास्थल का दौरा करेंगे.प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अमित सहाय ने बताया कि आरंभिक जांच में पता चला है कि बुधवार रात  बिजली गिरने से हाथियों की मौत हुई, लेकिन शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद ही असली कारणों का पता चलेगा.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही