Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

असम : अल-कायदा के 2 संदिग्ध आतंकी पुलिस की गिरफ्त में, अहम खुलासे किये

Advertisement
Advertisement
Guwahati : असम पुलिस ने गोलपारा से अल-कायदा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है. खबर है कि भारतीय उपमहाद्वीप (AQIS) और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (ABT) आतंकवादी समूहों से जुड़े दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किये गये हैं. इनकी पहचान मोरनोई थाने के तिनकुनिया शांतिपुर मस्जिद के इमाम अब्दुस सुभान और गोलपारा के मटिया थाना अंतर्गत तिलपारा नतुन मस्जिद के इमाम जलालुद्दीन शेख के रूप में की गयी है. इसे भी पढ़ें : महिला">https://lagatar.in/mahapanchayat-in-noida-in-support-of-shrikant-tyagi-who-is-in-jail-for-indecency-with-a-woman/">महिला

से अभद्रता करने के आरोप में जेल में बंद श्रीकांत त्यागी के समर्थन में नोएडा में महापंचायत

जुलाई में गिरफ्तार अब्बास अली से इनपुट मिला था

गोलपारा जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश रेड्डी के अनुसार दोनों संदिग्धों को घंटों पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है. एसपी ने जानकारी दी कि पुलिस को जुलाई में गिरफ्तार अब्बास अली से इनपुट मिला था. पूछताछ के दौरान पुलिस ने पाया कि वे असम में एक्यूआईएस/एबीटी के बारपेटा और मोरीगांव मॉड्यूल से सीधे जुड़े हुए थे. इसे भी पढ़ें : इमरान">https://lagatar.in/ban-on-live-telecast-of-imran-khans-speeches-pakistani-government-imposed-restrictions-may-be-arrested/">इमरान

खान के भाषणों के Live प्रसारण पर रोक, पाकिस्तान सरकार ने लगाई पाबंदी, हो सकते हैं गिरफ्तार

जिहादी तत्वों से जुड़ीआपत्तिजनक सामग्रियां बरामद

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी व्यक्तियों के घर की तलाशी के दौरान अल-कायदा, जिहादी तत्वों से जुड़ी कई आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुई हैं. इनमें पोस्टर्स, किताबें, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, आईडी कार्ड और अन्य दस्तावेज शामिल हैं.

बांग्लादेशी आतंकियों को शरण देने का आरोप

राज्य के एक उच्चाधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने बांग्लादेश से यहां आये जिहादी आतंकवादियों को भी शरण दी थी. उन्होंने कहा, कई बांग्लादेशी नागरिक फरार हैं. इन गिरफ्तार आतंकवादियों ने गोलपारा में आतंकवादियों को शरण दी थी. इन संदिग्धों द्वारा दिसंबर 2019 में मटिया पुलिस थाने के तहत सुंदरपुर तिलपारा मदरसा में धर्म सभा का आयोजन किया गया था. सभा में एक्यूआईएस से जुड़े कई बांग्लादेशी नागरिकों को बुलाया गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही