Guwahati : असम में चुनाव से पहले एक बार फिर सीएए( CAA ) के मुद्दे ने जोर पकड़ लिया है. एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि सीएए पूरी तरह असंवैधानिक है, इसे ना सिर्फ असम बल्कि देश के किसी भी हिस्से में लागू नहीं किया जाना चाहिए. अजमल ने कहा कि हम इसे( CAA ) खत्म करने तक लड़ाई लड़ते रहेंगे. हम सत्ता में आयेंगे तो हम सीएए, एनआरसी और डी-वोटर के मुद्दे का समाधान हमारी प्राथमिकता में रहेगा. बदरुद्दीन ने कहा- चुनाव नजदीक आ गये हैं, लोग सीएए के खिलाफ वोट करने वाले हैं. इसे भी पढ़ें : तृणमूल">https://lagatar.in/former-union-minister-yashwant-sinha-joined-trinamool/37014/">तृणमूल
कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा
में हिज्बुल के सात आतंकवादी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड, एके-47 की मैगजीन बरामद
की रिपोर्ट : दलबदलुओं की पहली पसंद BJP, 2016-2020 में पार्टी बदलने वाले 45 फीसदी विधायक भाजपा में गये
कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा
कोई भी वादा पूरा नहीं कर पायी भाजपा
बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने पिछले चुनाव में किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया. कहा कि चाय बगान से जुड़े लोगों के साथ किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया. प्रदेश में 2 करोड़ रोजगार पैदा करने का वादा किया था, लेकिन रोजगार के 25 मौके बनाने में भी नाकामयाब रही. उन्होंने कहा कि ब्रह्मपुत्र नदी के पानी को रोकने का वादा भी भाजपा सरकार ने किया था, जिसे निभाने में वे पूरी तरह विफल रहे. अजमल के अनुसार अगर वे सत्ता में आते हैं तो चाय बगानों में काम करने वाले मजदूरों का वेतन बढ़ा देंगे. इसे भी पढ़ें : शोपियां">https://lagatar.in/seven-hizbul-terrorists-arrested-in-shopian-hand-grenade-ak-47-magazine-recovered/36989/">शोपियांमें हिज्बुल के सात आतंकवादी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड, एके-47 की मैगजीन बरामद
महागठबंधन में शामिल है एआईयूडीएफ
बता दें कि असम के आगामी विधानसभा चुनाव में एआईयूडीएफ महागठबंधन का हिस्सा है, जिसमें कांग्रेस, बीपीएफ, सीपीएम, सीपीआई, सीपीआई(एमएल) और आंचलिक गण मोर्चा शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : एडीआर">https://lagatar.in/adr-report-bjp-is-the-first-choice-of-defectors-45-mlas-who-changed-party-in-2016-2020-went-to-bjp/36955/">एडीआरकी रिपोर्ट : दलबदलुओं की पहली पसंद BJP, 2016-2020 में पार्टी बदलने वाले 45 फीसदी विधायक भाजपा में गये
Leave a Comment