Search

 
 
 

असम के सीएम हिमंता विश्वा सरमा 15 मई को रजरप्पा, देवरी और चिरकुंडा में करेंगे जनसभा

 
 Ranchi : असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व सरमा 15 मई को हजारीबाग, कोडरमा और धनबाद लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी, ढुल्लू महतो, चंद्रप्रकाश चौधरी(राजग), मनीष जायसवाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे. डॉ सरमा रामगढ़ जिले के रजरप्पा डीएवी मैदान में 11:00 से आयोजित जनसभा संबोधित करेंगे.

जमुआ विधानसभा के ब्लॉक मैदान-देवरी में  जनसभा को संबोधित करेंगे

असम के सीएम गिरिडीह जिले के जमुआ विधानसभा के ब्लॉक मैदान-देवरी में 12:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके अलावा डॉ सरमा धनबाद जिले के निरसा के चिरकुंडा स्थित श्रम कल्याण केंद्र में 2.30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही