Search

 
 
 

असम चुनाव : मंत्री दीपिका का भाजपा पर हमला, कहा-वादे ज्यादा, काम कम वाली सच्चाई आई सामने

असम में आगामी 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होना है. झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने डूमडूमा में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है.
 
  • बदलाव के लिए कांग्रेस की हुंकार

Lagatar Desk :   असम में आगामी 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होना है. झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने डूमडूमा में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. 

 

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा अब केवल भाषण, प्रचार और फोटोशूट की राजनीति तक सिमट गई है. जबकि जमीनी स्तर पर जनता की समस्याएं अनदेखी की जा रही हैं. मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा ने जनता को सिर्फ बड़े-बड़े वादों से गुमराह किया है.

 

उन्होंने कहा कि ना ही बेरोजगारों को रोजगार मिला और ना ही गरीब व मेहनतकश वर्ग को उनका अधिकार. हिंदी भाषी समाज के साथ भेदभाव और जमीन पट्टा जैसे अहम मुद्दों को भी लगातार टाला गया है. उन्होंने कहा कि अब जनता भाजपा की “वादे ज्यादा, काम कम” वाली सच्चाई समझ चुकी है.

 

दीपिका पांडे ने असम की सरकार पर सीधा निशाना साधा और कहा कि हिमंता बिस्व सरमा के नेतृत्व में असम में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है. जमीन घोटाले, सत्ता का दुरुपयोग और पक्षपातपूर्ण फैसलों ने सरकार की साख को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया है.

 

मंत्री ने कांग्रेस की गारंटियों को सामने रखते हुए कहा कि पार्टी सिर्फ वादे नहीं, ठोस योजना के साथ मैदान में है. कांग्रेस ने 10 लाख एकसोनिया पट्टा को मियादी पट्टा में बदलने, महिलाओं को 50,000 सहायता और हर नागरिक को 25 लाख तक कैशलेस इलाज देने का संकल्प लिया.

 

साथ ही दावा किया कि असम की जनता अब बदलाव के मूड में है और यह चुनाव सिर्फ सरकार नहीं, बल्कि राजनीति की दिशा बदलने का निर्णायक अवसर साबित होगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही