Search

 
 
 

असम, केरल व पुड्डूचेरी विस चुनाव : सुबह 7 बजे से मतदान जारी, असम में सुबह 9 बजे तक 17.87% वोटिंग

असम के 126, केरल के 140  और पुड्डूचेरी के 30 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान जारी है, जो  शाम पांच बजे तक चलेगी. इसके अलावा कर्नाटक में दावणगेरे दक्षिण और बागलकोट, नागालैंड में कोरिडांग और त्रिपुरा में धर्मनगर में उपचुनाव के लिए भी वोटिंग हो रही है.
 

Lagatar Desk :  असम के 126, केरल के 140  और पुड्डूचेरी के 30 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान जारी है, जो  शाम पांच बजे तक चलेगी. इसके अलावा कर्नाटक में दावणगेरे दक्षिण और बागलकोट, नागालैंड में कोरिडांग और त्रिपुरा में धर्मनगर में उपचुनाव के लिए भी वोटिंग हो रही है.

 

सुबह 9 बजे तक दावणगेरे दक्षिण में 9.01 फीसदी, बागलकोट में 11.87 फीसदी, कोरिडांग में 19.80 फीसदी और धर्मनगर में 15.63 फीसदी वोटिंग हुई है. असम में सुबह 9 बजे तक 17.87 फीसदी, केरल में 16.23 फीसदी और पुड्डूचेरी में 17.41 फीसदी मतदान हुआ है. 

 

 

 

 

चुनाव आयोग के मुताबिक केरल में करीब 2.71 करोड़ मतदाता 883 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे. इनमें लगभग 1.32 करोड़ पुरुष, 1.39 करोड़ महिलाएं और 273 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं. वहीं असम में करीब 2.50 करोड़ वोटर 31,490 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. मतगणना 4 मई को की जाएगी. 

 

केरल में मुकाबला मुख्य रूप से सीपीआई-एम के नेतृत्व वाले एलडीएफ, कांग्रेस की अगुवाई वाले यूडीएफ और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए के बीच है. वहीं पुडुचेरी में मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. यहां 294 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जहां सत्तारूढ़ एनडीए और कांग्रेस नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है.

 

नरेंद्र मोदी ने वोट डालने की अपील की

नरेंद्र मोदी ने केरल, असम और पुडुचेरी में जारी मतदान के बीच लोगों से वोट डालने की अपील की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोस्ट कर मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया.

 

अपने एक संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि केरल के लोग 2026 के विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में मतदान करें. उन्होंने रिकॉर्ड भागीदारी को राज्य की लोकतांत्रिक भावना को मजबूत करने वाला बताया. साथ ही उन्होंने खासतौर पर युवाओं और महिलाओं से आगे आकर अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही