Guwahati : असम से लोकसभा सदस्य मौलाना बदरुद्दीन अजमल के छह बाल गृह राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के रडार पर हैं. आयोग ने शुक्रवार को जानकारी दी कि उसे बदरुद्दीन अजमल के असम और मणिपुर में छह बाल गृहों द्वारा धन का दुरुपयोग किये जाने की जानकारी मिली है. खबरों के अनुसार मरकजुल मारिफ नामक संस्था के तत्वावधान में चल रहे एक बाल गृह को एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय एनजीओ से पैसे मिले हैं, जिसकी जांच आतंकवादी संगठन अल-कायदा से कथित संबंधों को लेकर हो रही है. इसे भी पढ़े : जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/ayushman-health-scheme-launch-in-jammu-and-kashmir-said-pm-some-people-are-engaged-in-teaching-democracy-lessons-to-modi-hint-where/12702/">जम्मू-कश्मीर
में आयुष्मान सेहत योजना लान्च , बोले पीएम, कुछ लोग मोदी को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने में लगे हैं, इशारा किधर !
किसान, कृषि कानून वापस होने तक हाइवे पर ही हमारा डेरा, केंद्र सरकार के बुलावे पर ठंडा रिस्पांस!
में आयुष्मान सेहत योजना लान्च , बोले पीएम, कुछ लोग मोदी को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने में लगे हैं, इशारा किधर !
इन बाल गृहों में 778 बच्चे रह रहे हैं
आयोग ने बताया कि उसके निरीक्षण दल की ओर से उपलब्ध कराई गयी जानकारी के अनुसार इन बाल गृहों में 778 बच्चे रह रहे हैं. लोकसभा सदस्य मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने इन बाल गृहों की स्थापना की थी. लोकसभा की वेबसाइट पर दी गयी जानकारी में कहा गया है कि इन बाल गृहों में 1,010 बच्चे हैं. बता दें कि अजमल की ओर से इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी है. इसे भी पढ़े : बोले">https://lagatar.in/farmers-says-we-camp-on-the-highway-till-the-return-of-the-agricultural-law-of-government-cold-response-to-the-call-of-the-central-government/12689/">बोलेकिसान, कृषि कानून वापस होने तक हाइवे पर ही हमारा डेरा, केंद्र सरकार के बुलावे पर ठंडा रिस्पांस!
Leave a Comment