Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के खिलाफ असम पुलिस की एफआईआर, मार्ग बदलने का आरोप

Advertisement
Advertisement
Jorhat : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के खिलाफ असम पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किये जाने की खबर है. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने पुलिस अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी है. खबरों के अनुसार असम के जोरहाट शहर के अंदर तय मार्ग से कथित तौर पर भटकने के आरोप में भारत जोड़ो न्याय यात्रा और इसके मुख्य आयोजक केबी बायजू के खिलाफ गुरुवार को असम पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

न्याय यात्रा केबी रोड की ओर जाने के बजाय शहर के दूसरे रास्ते पर चली  गयी

पुलिस का कहना है कि जुलूस (न्याय यात्रा) केबी रोड की ओर सीधे जाने के बजाय शहर के दूसरे रास्ते पर चला गया. इस मार्ग की अनुमति नहीं दी गयी थी. पुलिस ने कहा कि इससे उस क्षेत्र में अराजक स्थिति पैदा हो गयी. भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी. पुलिस अधिकारी के अनुसार यात्रा का तय मार्ग बदले जाने के कारण जोरहाट शहर में हमने प्राथमिकी दर्ज की है. य़ात्रा को केबी रोड की ओर जाना था.

न्याय यात्रा यात्रा ने जिला प्रशासन के मानदंडों का पालन नहीं किया

एफआईआर में कहा गया है कि न्याय यात्रा यात्रा ने जिला प्रशासन के मानदंडों का पालन नहीं किया. सड़क सुरक्षा मानदंडों को नहीं माना.एफआईआर दर्ज किये जाने को लेकर कांग्रेस ने हिमंत सरमा सरकार पर हल्ला बोला है. विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया ने पीटीआई से कहा कि एफआईआर अनावश्यक बाधाएं पैदा करने की साजिश है.

हिमंत बिस्व सरमा ने रूट को लेकर चेताया था

बता दें कि इससे पूर्व हिमंत बिस्व सरमा ने रूट को लेकर चेताया था. उन्होंने कहा था कि शहर के अंदर से नहीं जाना है. अगर शहर के अंदर से जाने की जिद करेंगे तो हम पुलिस की व्यवस्था नहीं करेंगे. केस दर्ज कर दो-तीन माह की सुनवाई के बाद गिरफ्तारी की जायेगी.भारत जोड़ो न्याय यात्रा नगालैंड के बाद असम में कल गुरुवार को पहुंची. बता  दें कि राहुल गांधी ने शिवसागर जिले में कहा था कि देश में शायद सबसे भ्रष्ट (असम) सरकार और सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं. wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही