Search

 
 
 

असम  : नाव से माजुली पहुंचे राहुल गांधी, भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर हुई शुरू

 
 Jorhat :  कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी पार्टी के सहयोगी आज शुक्रवार सुबह नौका से माजुली के लिए रवाना हुए. इसी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम में फिर शुरू हुई. यात्रा में शामिल नेता और समर्थक नावों से जोरहाट जिले के निमतीघाट से माजुली जिले के अफलामुख घाट पहुंचे. वहीं, कुछ वाहनों को भी बड़ी नावों की मदद से ब्रह्मपुत्र नदी के पार पहुंचाया गया.                                                       ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें   

राहुल प्रमुख वैष्णव स्थल औनियाती सत्र का दौरा करेंगे

राहुल के साथ पार्टी महासचिव जयराम रमेश, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया सहित पार्टी के कई शीर्ष नेता मौजूद थे. राहुल अफलामुख घाट पहुंचने के बाद कमलाबाड़ी चारियाली जायेंगे जहां वह एक प्रमुख वैष्णव स्थल औनियाती सत्र का दौरा करेंगे. भारत जोड़ो न्याय यात्रा गार्मुर से गुजरते हुए जेंगरायमुख में राजीव गांधी खेल परिसर में सुबह विश्राम करेगी. रमेश और पार्टी सांसद गौरव गोगोई वहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे.

राहुल  शाम को गोगामुख में एक जनसभा को संबोधित करेंगे

इसके बाद यह यात्रा बस से उत्तरी लखीमपुर जिले के ढकुवाखना के लिए रवाना होगी जहां राहुल का शाम को गोगामुख में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है. पार्टी द्वारा साझा किये गये कार्यक्रम के अनुसार, यात्रा रात में गोगामुख कॉलोनी मैदान में रुकेगी. राहुल के नेतृत्व में 6,713 किलोमीटर की यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी. wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही