Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मारपीट प्रकरण: ग्रामीण कर रहे जेई को हटाने की मांग, संघ ने कहा-मुखिया को गिरफ्तार करें

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : सदर प्रखंड अंतर्गत हरिला पंचायत के मुखिया के साथ विद्युत विभाग के जेई द्वारा दुर्व्यवहार का मामला गहराता जा रहा है. जेई शाहनवाज अंसारी को यहां से हटाने की मांग पर ग्रामीण अड़ गए हैं. गुरुवार को हरिला पंचायत के गितिलपी गांव के ग्रामीण सरनाडीह आकर विधायक दीपक बिरुवा से मिले. ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के जेई द्वारा किए गए दुर्व्यवहार और आदिवासी मूलवासी को जातिसूचक अपशब्द कहे जाने की शिकायत चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा से करते हुए कारवाई कराने की मांग की है. आक्रोशित ग्रामीणों ने ऐसे जेई को यहां से हटाने की मांग की. विधायक दीपक बिरुवा ने जेई शाहनवाज अंसारी द्वारा किए गए दुर्व्यवहार को गंभीरता से लेते हुए कारवाई करने की बात कही. कहा कि एक जिम्मेदार पदाधिकारी द्वारा ऐसा दुर्व्यवहार करना दुर्भाग्यपूर्ण है. वहीं चाईबासा से सटे गितिलपी गांव को गुड़ा फीडर से बिजली आपूर्ति देने के लिए अधीक्षण अभियंता को निर्देश देने की बात कही. इस दौरान झामुमो केंद्रीय सदस्य सुभाष बनर्जी, प्रखंड सचिव मन्नाराम कुदादा के अलावा मुखिया जगमोहन सवैंया, सतारी सवैंया, अनिल दास, प्रमिला देवी, रीता देवी, लक्ष्मी देवी, सूरज दास, सीमा कुमारी आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-power-departments-je-accused-of-beating-up-chief-fir-lodged-on-both-sides/">चाईबासा:

बिजली विभाग के जेई पर मुखिया को पीटने का आरोप, दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज
[caption id="attachment_167341" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/abhiyanta-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> झारखंड विद्युत डिप्लोमा संघ की चाईबासा में हुई बैठक.[/caption]

सात दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन के लिए हम स्वतंत्र: अभियंता संघ

दूसरी ओर, झारखंड विद्युत डिप्लोमा संघ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक चाईबासा में संपन्न हुई. बैठक में कनीय विद्युत अभियंता चाईबासा ग्रामीण शाहनवाज अंसारी के साथ हुई मारपीट की घटना की संघ ने कड़े शब्दों में निंदा की. संघ ने पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन से मांग की है कि अभियुक्त जगमोहन सवैंया को एक सप्ताह के अंदर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, नहीं तो संघ आठवें दिन बाध्य होकर आंदोलन करने को स्वतंत्र होगा. इस बैठक में संदीप कुमार पासवान, गौतम राणा, शाहनवाज अंसारी, उपेंद्र, सुनील कुमार शर्मा, गजेंद्र टोप्पो, प्रमोद कुमार, दिलीप प्रसाद, शेखर गुप्ता, दिवाकर और अन्य अभियंतागण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही