Search

 
 
 

विधानसभा उपचुनाव : मांडर में बाबूलाल ने लगायी चौपाल, कहा- हमें भ्रष्ट लोगों को नहीं सौंपना है अपना भविष्य

 
Ranchi : बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी मांडर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार में खूब पसीना बहा रहे हैं. पार्टी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर के पक्ष में उन्होंने मंगलवार को मांडर विधानसभा क्षेत्र में 9 जगहों पर कार्यकर्ता चौपाल लगाई. सबसे पहले उन्होंने झिंझरी पंचायत में कार्यकर्ता चौपाल में लोगों को संबोधित करते हुए जेएमएम-कांग्रेस पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि क्या आप चाहते हैं कि आपका जनप्रतिनिधि फिर उसी परिवार का सद्स्य हो, जो भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित हुआ हो. हमें ऐसे भ्रष्ट लोगों को अपनी भविष्य नहीं सौंपनी है. उन्होंने कहा कि मांडर की जनता के पास एक बार फिर बेहतर विकल्प के रूप में गंगोत्री कुजूर को चुनने का मौका है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/bab1.jpg"

alt="" width="1024" height="682" />

बंधु के परिवार को दोबारा न दें भ्रष्टाचार का मौका

वहीं बिसहा खटंगा में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मतदाताओं का एक-एक वोट इस भ्रष्ट सरकार पर चोट करेगा. वोटर्स तय करें कि भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित विधायक के परिवार के सदस्य को दोबारा भ्रष्टाचार करने का मौका नहीं देंगे. इसे भी पढ़ें –हिंसा">https://lagatar.in/violence-case-dgp-reaches-dig-office-review-of-police-action/">हिंसा

मामला: DGP पहुंचे DIG ऑफिस, पुलिस कार्रवाई की समीक्षा

झूठ की बुनियाद पर टिकी है राज्य की सरकार

टांगर बसुली में उन्होंने कहा कि वैसी सरकार का क्या मतलब, जिसकी बुनियाद ही झूठ पर टिकी हो. हेमंत सरकार ने 5 लाख नौकरी का झूठा वादा किया. यह सरकार लोगों से विकास करने का वादा कर राज्य के जल, जंगल, जमीन को ही लूटने में लग गई. उन्होंने कहा कि आदिवासियों के नाम पर सत्ता हासिल करने वाले लोगों ने आदिवासियों का कितना विकास किया है, ये आज किसी से छिपा नहीं है. मांडर की जनता ने भी पिछले ढाई साल में देखा है कि कैसे और कितना भ्रष्टाचार हुआ है.

9 जगहों पर लगायी चौपाल

बाबूलाल मरांडी ने लोयो, बंझिला, महुजाड़ी, कैम्बो, सरवा और मंदरो पंचायत में भी कार्यकर्ता चौपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को संबोधित किया. उन्होंने जेएमएम और कांग्रेस पर जमकर हमले किये. कहा कि आज जिस प्रकार से खुद और सगे संबंधियों के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री ने लूट मचा रखी है. आज जनता उस लूट से छुटकारा चाहती है. इसे भी पढ़ें –शिबू">https://lagatar.in/shibu-soren-became-president-of-jharkhand-colliery-mazdoor-union-fagu-besra-general-secretary/">शिबू

सोरेन बने झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष, फागु बेसरा महासचिव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही