Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधानसभा समिति ने सड़कों की स्थिति व वाहनों की क्षमता पर विभाग से मांगी रिपोर्ट

Advertisement
Advertisement
[caption id="attachment_124956" align="aligncenter" width="300"]http://lagatar.xprthost.in/wp-content/uploads/2021/08/SARAFRAJ-AHMAD-1-300x240.jpg"

alt="" width="300" height="240" /> सरफराज अहमद[/caption] Jamshedpur : जमशेदपुर में आरईओ (ग्रामीण अभियंत्रण संगठन) की ओर से बनाई गई सड़कों की जर्जर स्थिति पर झारखंड विधानसभा की जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति ने विभाग के कार्यपालक अभियंता से रिपोर्ट मांगी है. रिपोर्ट में सड़कों के निर्माण, लागत एवं वर्तमान स्थिति बताने के लिए कहा गया है. गुरुवार को समिति ने जमशेदपुर परिसदन में विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर समीक्षा की जा रही थी. समिति के सभापति डॉ. सरफराज अहमद ने बताया कि आरईओ की ओर से बताया गया कि जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति काफी दयनीय है. आरईओ की ओर से बनाई गई सड़कों पर भारी वाहनों का आवागमन हो रहा है. ऐसे में सड़कों का टूटना या जर्जर होना स्वाभाविक है.

सड़कों पर 18 टन लदे वाहन दौड़ रहे

सड़कों पर सिंगल एक्सल वाले 8-9 टन सामान लदे वाहनों का परिचालन हो सकता है. लेकिन 18 टन से ज्यादा के भारी वाहन भी चल रहे हैं. इससे सड़कों पर भारी वाहनों का भार सहन करने की क्षमता नहीं है. ऐसे में सड़क टूटना स्वाभाविक है. उन्होंने कहा कि विभाग से ऐसी सड़कों की संख्या मांगी गई है, जिससे उक्त सड़कों पर भारी वाहनों का परिचालन रोकने के लिए बैरियर पर विचार किया जा सके. विभाग की ओर से ऐसी सड़कों की संख्या आठ बतायी गई.

पंचायत चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा

पंचायती राज विभाग की समीक्षा में समिति ने अधिकारियों से निकट भविष्य में होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की. स्वास्थ्य विभाग से कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी ली. इसी तरह उद्योग की विभाग की ओर से रोजगार सृजन के संबंध में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली गई. उद्योग विभाग ने बताया कि पीएमईजीपी के तहत 80 बेरोजगारों को ऋण प्रदान करने का लक्ष्य है.

खाद्य आपूर्ति विभाग ने डीलरों पर की कार्रवाई

खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई. वहीं कुछ डीलरों पर लापरवाही एवं अनियमितता को लेकर की गई कार्रवाई से अवगत कराया गया. समिति के सभापति ने बताया कि सभी अधिकारियों को जनहित से जुड़े विकास कार्यों को तेज करने के लिए कहा गया. बैठक में डीडीसी परमेश्वर भगत, डीएसओ नवीन कुमार, डीटीओ संजीव रंजन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रजनीकांत मिश्रा, सिविल सर्जन (प्रभारी) डॉ. साहिर पाल आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही