Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विस चुनाव : प. बंगाल से सटे हैं झारखंड के 10 जिले, 63 चेक पोस्ट बनाकर रखी जा रही निगरानी

Saurav Singh Ranchi :  झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की पुलिस अलर्ट मोड पर है. निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव कराने को लेकर पुलिस पड़ोसी राज्यों की सीमा क्षेत्रों पर पैनी नजर रख रही है. वहीं पश्चिम बंगाल से सटे 10 जिलों की सीमा पर 63 चेक पोस्ट बनाकर निगरानी रखी जा रही है. झारखंड के जो दस जिले पश्चिम बंगाल से सटे हैं, उसमें साहिबगंज, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, सरायकेला,रांची, रामगढ़, पाकुड़, दुमका और जमशेदपुर शामिल है.

जानें झारखंड के कौन से जिले प. बंगाल के किस क्षेत्र से हैं सटे :

  • - साहेबगंज : मुर्शिदाबाद, मालदा.
  • - जामताड़ा : वीरभूम, वेस्ट वर्धमान.
  • - धनबाद : वेस्ट वर्धमान, पुरुलिया.
  • - बोकारो : पुरुलिया.
  • - सरायकेला : पुरुलिया.
  • - रांची : पुरुलिया.
  • - पाकुड़ : मुर्शिदाबाद, वीरभूम.
  • - रामगढ़ : पुरुलिया.
  • - दुमका : वीरभूम.
  • - जमशेदपुर : झारग्राम, पुरुलिया.

संयुक्त रूप से चलाया जा रहा अभियान

झारखंड और पश्चिम बंगाल के सीमा क्षेत्रों पर उग्रवादियों के भ्रमण और अन्य संदिग्ध गतिविधियों को अपने आसपास के थाना क्षेत्रों से साझा करने के साथ-साथ सूचना-तंत्र को और मजबूत करने को लेकर दोनों राज्यों की पुलिस के बीच समिति बनी है. इसके अलावा राज्य की सीमावर्ती क्षेत्रों पर संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान और सर्च ऑपरेशन चलाने, सीमावर्ती नक्सल क्षेत्रों में चरण-बद्ध तरीके से नक्सलियों के खात्मे की सूची उपलब्ध कराते हुए संयुक्त अभियान चलाने को लेकर दोनों राज्य के पुलिस अधिकारियों के बीच समिति बनी है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही