Search

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 4 मई को आएंगे नतीजे

New Delhi: भारतीय चुनाव आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इन सभी राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि पांचों राज्यों में कुल 17.4 करोड़ मतदाता हैं और 824 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा.
 
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा. वहीं तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग कराई जाएगी. पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा.

बंगाल में दो चरण में चुनाव होंगे. पहले चरण में राज्य के 152 विधानसभा सीटों में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी. जबकि दूसरे चरण में 142 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. बंगाल में विधानसभा की कुल सीटें 294 हैं.

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पिछले 12 महीनों में चुनाव प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए कई नए प्रयोग किए गए हैं. इनमें स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) शामिल है, जिससे यह सुनिश्चित किया गया है कि मतदाता सूची में कोई भी अयोग्य व्यक्ति शामिल न रहे.

इसके अलावा मतदान के दौरान मोबाइल फोन पोलिंग स्टेशन के बाहर ही रखने होंगे, ताकि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और सुरक्षित रह सके. चुनाव की घोषणा के साथ ही पांचों राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है. इन सभी विधानसभा का कार्यकाल मई में समाप्त हो रहा है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही