Search

 
 
 

विस चुनाव : राहुल की झारखंड में चार जनसभाएं और एक रोड शो

 
सिमडेगा व लोहरदगा में राहुल की जनसभा आज, हजारीबाग और बाघमारा में 9 को सभा को करेंगे संबोधित  Ranchi :  कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज (8 नवंबर) और कल (9 नवंबर) को झारखंड के चार विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं एक विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे. सिमडेगा में आज 12 बजे से राहुल गांधी की जनसभा शुरू हुई. इसके बाद वे लोहरदगा जायेंगे और वहां चुनावी सभा को संबोधित कर कांग्रेस प्रत्याशी रामेश्वर उरांव के पक्ष में वोट की अपील करेंगे. इसके बाद 9 नवंबर को 1 बजे राहुल गांधी जमशेदपुर पहुंचेंगे. यहां सोनारी एयरपोर्ट से मानगो तक राहुल का रोड शो कार्यक्रम है. इसके बाद हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र में राहुल की जनसभा होगी. यहां से राहुल बाघमारा जायेंगे और माटीगढ़ा मैदान में वे कांग्रेस उम्मीदवार जलेश्वर महतो के पक्ष में चुनावी रैली करेंगे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही