Search

विधानसभा चुनाव : मेघालय और नागालैंड में कुल 118 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी

Shilong : मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है. मेघालय और नगालैंड में 59 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है. नागालैंड में 60 विधानसभा सीट हैं, लेकिन 10 फरवरी को अकुलुतो विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के कैंडिडेट खेकाशे सुमी ने नामांकन वापस ले लिया था. जिसके बाद अकुलुतो विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कजेतो किनिमी निर्विरोध चुने गये. मतदान केंद्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं. मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के नतीजे दो मार्च को आयेंगे. (पढ़ें, ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-investigation-hemp-tobacco-kept-in-belt-buckle-ten-times-the-price-is-recovered-inside-the-jail/">‘शुभम

संदेश’ पड़ताल : बेल्ट के बकलस में रहता है गांजा-तंबाकू, जेल के अंदर वसूली जाती है दस गुना कीमत)

मेघालय में 369 और नगालैंड में 183 उम्मीदवार मैदान में

मेघालय में मतदान के लिए 3419 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. मेघालय में मैदान में 375 कैंडिडेट हैं, जिसमें 339 पुरुष और 36 महिलाएं शामिल हैं. यहां NPP 57 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. जबकि कांग्रेस और बीजेपी ने 60-60 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. इसके अलावा TMC के 56 कैंडिडेट भी चुनाव लड़ रहे हैं. राज्य में कुल 30 लाख मतदाता हैं. वहीं नगालैंड में 2,315 मतदान केंद्रों बनाये गये हैं. यहां 183 कैंडिडेट चुनावी मैदान में हैं. जिसमें 4 महिला और 19 निर्दलीय कैंडिडेट शामिल हैं.

मेघालय और नागालैंड में भाजपा की गठबंधन की सरकार 

मेघालय और नागालैंड दोनों राज्यों में इस समय भाजपा की गठबंधन की सरकार है. मेघालय में नेशनल पीपल्स पार्टी (NPP) ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई है. लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही है. वहीं  नगालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) और भाजपा गठबंधन की सरकार है. इस बार भी दोनों पार्टियां साथ चुनाव लड़ रही है. इसे भी पढ़ें : आरोग्यम">https://lagatar.in/arogyam-scam-now-pressure-is-being-made-on-the-victim-side/">आरोग्यम

स्कैम: अब पीड़ित पक्ष पर बनाया जाने लगा दबाव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp