NewDelhi : भारत चुनाव आयोग ने आज मंगलवार को 3.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर झारखंड और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि झारखंड में दो चरणों में चुनाव होंगे. पहला चरण 13 नवबंर, और दूसरा 20 नवंबर को होगा. वहीं महाराष्ट्र में एक चरण में होगा. 20 नवंबर वोट डाले जायेंगे. महाराष्ट्र और झारखंड में एक साथ 23 नवंबर को मतगणना होगी. इसके अलावा चुनाव आयोग ने 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा की है. 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे. वहीं केरल की वायनाड सीट पर भी 13 नवंबर को वोट डाले जायेंगे. वहीं उत्तराखंड के केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी. वहीं महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर भी 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे. उपचुनाव की मतगणना भी 23 नवंबर को ही होगी. इससे पहले जम्मू कश्मीर और हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में भारी संख्या में मतदाताओं को शामिल होने के लिए बधाई दी. चुनाव आयुक्त कहा कि EC ने सोशल मीडिया पर अफवाहों को रोका है. कहा कि जम्मू कश्मीर चुनाव में किसी तरह की कोई हिंसा नहीं हुई है. https://twitter.com/ECISVEEP/status/1846135239094981077
https://twitter.com/ECISVEEP/status/1846134178921779664
https://twitter.com/ECISVEEP/status/1846135898208960701
https://twitter.com/ECISVEEP/status/1846134178921779664
https://twitter.com/ECISVEEP/status/1846135898208960701
Leave a Comment