Search

 
 
 

पटना: नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव - चौधरी

 
Patna: लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद पटना में गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में बिहार भाजपा की बैठक हुई. बैठक में पार्टी के प्रदर्शन पर समीक्षा हुई. प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 2025 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा. इसमें दिक्कत कहां है. चौधरी कहा कि बिहार की जनता ने हमें 75 परसेंट नंबर दिया है. जो लोग दावे कर रहे थे कि पहले छह फेज के चुनाव में 28 सीट जीत रहे उनको जनता ने जवाब दिया है. हमने बेहतर प्रदर्शन किया है. जहां चूक हुई वो चिंता का विषय है. कहा कि हम कई सीट हार गए. इस पर समीक्षा होगी. चौधरी ने कहा कि 1996 से नीतीश कुमार के नेतृत्व में भाजपा काम कर रही है. वर्षों से मांग हो रही है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जे मिले. जेडीयू की ओर से भी इसकी मांग की जा रही है. गुरुवार को जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने भी कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए. वैसे विशेष राज्य के दर्जे की मांग के सवाल पर सम्राट चौधरी ने कुछ भी नहीं कहा.
इसे भी पढ़ें - राउत">https://lagatar.in/raut-called-fadnavis-the-villain-of-maharashtra-politics-also-made-a-big-claim-about-modi/">राउत

 ने फडणवीस को महाराष्ट्र की राजनीति का ‘खलनायक’ बताया, मोदी को लेकर भी किया बड़ा दावा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही