Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधानसभा स्थापना दिवस : सदन में अच्छा होना चाहिए विधायक का आचरण- राज्यपाल

Advertisement
Advertisement
Ranch i:  झारखंड विधानसभा के 21वें स्थापना दिवस पर विश्रामपुर के भाजपा विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी उत्कृष्ट विधायक के सम्मान से नवाजे गये. वहीं विधानसभा के 5 कर्मचारी अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किये गये. साथ ही राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित राज्यभर के 55 शिक्षकों को भी इस मौके पर सम्मानित किया गया. कोविड टीकाकरण में बेहतर काम करने वाले तीन जिलों के डीसी भी पुरस्कृत हुए. पूर्वी सिंहभूम को प्रथम, रामगढ़ को दूसरा और रांची को तीसरा पुरस्कार मिला. सीएम ने तीन शहीदों के परिजनों और तीन खिलाड़ियों को भी स्थापना दिवस समारोह में सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें-अनुबंध">https://lagatar.in/no-honorarium-for-contract-health-workers-for-6-months/">अनुबंध

स्वास्थ्य कर्मियों को 6 माह से मानदेय नहीं

लोकतंत्र में विधायिका की भूमिका काफी महत्वपूर्ण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/11/222-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> झारखंड विधानसभा के नये भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि लोकतंत्र में विधायिका की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है. विधानसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण होने के कारण विधायकों को अपने आचरण पर ध्यान देना होगा. जनता विधायकों का चयन करते हैं कि वे उनकी समस्याओं को दूर करेंगे और क्षेत्र का विकास करेंगे. एक विधायक की यह जिम्मेदारी है कि वह कार्यपालिका के कार्य निष्पादन की निगरानी करे, सजग और सचेत रहे. विधानसभा के स्थापना दिवस पर उपलब्धियों पर खुशी मनानी चाहिए, लेकिन कमियों पर भी चिंतन करनी चाहिए. सदन के अंदर विधायक सौम्य बनकर रहें. आजकल सदन की कार्यवाही में व्यवधान डालना परंपरा सी बन गयी है.छोटी-छोटी बातों में सदन की कार्यवाही स्थगित करना आम हो गया है. वेल में आकर विधायकों का प्रदर्शन करना मानो ऐसा लगता है कि वे टीवी से हो रहे सीधा प्रसारण के जरिये खुद को जनता के बीच लाना चाहते हैं, उन्हें लगता है कि जनता सराहना करेगी, लेकिन जनता हंगामे की नहीं विधायकों की अपनी क्षेत्र के प्रति विकास को लेकर, किये गये कार्यों और सदन में उठाये गये सवालों की सराहना करती है. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-opium-smuggler-suryanath-baidh-arrested-police-was-searching-for-many-years/">पलामू

: अफीम तस्कर सूर्यनाथ बैध गिरफ्तार, कई वर्षों से पुलिस को थी तलाश

विधानसभा ऐसा आइना जहां से दिखता है राज्य का चेहरा- सीएम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/11/333-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />   मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि विधानसभा एक ऐसा आइना है जहां से राज्य का चेहरा दिखता है. विधानसभा के माध्यम से सरकार राज्य को दिशा देने का प्रयास कर रही है. पक्ष-विपक्ष की नोकझोंक और हंगामे तो होते हैं, लेकिन सभी विधायकों का एक ही लक्ष्य होता है कि क्षेत्र और राज्य का विकास कैसे हो. सीएम ने कहा कि उनकी सरकार के 2 साल का कार्यकाल होते-होते राज्य के सभी बुजुर्ग और विधवा को पेंशन मिलने लगेगा. आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से जुड़ने का काम किया जा रहा है. काम के लिए ब्लॉक के चक्कर लगाते-लगाते लोगों की कमर टूट जाती थी, अब सरकार उनके घर तक जा रही है. सीएम ने कहा कि हमारे राज्य में कई क्षमताएं हैं, जो दूसरे राज्यों में नहीं है. हमें खुद को और निखारना होगा. इसे भी पढ़ें-होटल">https://lagatar.in/exposure-of-the-extortion-business-going-on-in-the-hotel/">होटल

में चल रहे जिस्मफरोशी धंधे का पर्दाफाश

 शहीदों के बच्चों को अपने ट्रस्ट की ओर से दिलायेंगे बेहतर शिक्षा- रामचंद्र चंद्रवंशी 

उत्कृष्ट विधायक चुने गये रामचंद्र चंद्रवंशी ने सम्मान पाने के बाद ऐलान किया है कि वे शहीदों के बच्चों को अपने ट्रस्ट की ओर से अच्छी शिक्षा दिलवायेंगे. उनके खाने-पीने का भी इंतजाम होगा. इसके लिए शहीदों के परिजन उनसे संपर्क कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें-नक्सली">https://lagatar.in/naxalite-prashant-bose-sheela-marandi-and-others-sent-under-tight-security-to-hotwar-jail/">नक्सली

प्रशांत बोस, शीला मरांडी व अन्य को कड़ी सुरक्षा में भेजा गया होटवार जेल

इन विधानसभा कर्मियों को मिला सम्मान

रामनिवास दास, संयुक्त सचिव,निलेश रंजन, अवर सचिव,रोशन किडो, प्रशाखा पदाधिकारी,सुभाष कुमार, शाखा पदाधिकारी,उमेश कुमार गुप्ता, अनुसेवक.  

ये खिलाड़ी हुए सम्मानित

  कोमोमिला बारी, तीरंदाज,अंकिता भगत, तीरंदाज,इंद्राणी राय, क्रिकेटर.

ये शिक्षक हुए सम्मानित

मनोज कुमार सिंह, संध्या प्रधान, सिमन कुमार सोनी, अरविंद राज रजवारी, अनिता शर्मा, सुशील कुमार मरांडी, राजकुमार श्रीवास्तव, मो. रियाजुद्दीन खान, अमृत कुमार, सुनील कुमार बास्की, किशोर कुमार प्रसाद, दिलीप कुमार झा, डॉ मधुलिका मेहता, गणेश लाल, देवचरण दांगी, किशोर कुमार वर्मा, बैद्यनाथ मिश्र, अदयकांत सिंह, भारती चट्टोपाध्याय, कुंदन झा, शंकर साहू, हरिवंश दुबे, गोवर्धन कुमार अधिकारी, मो खलील अहमद, मंशा राम महतो, धनुषधारी राय, जटाशंकर मिश्र, बालकेश्वर बैद्य, ईश्वर सिंह, रामचंद्र राम, मोहन सिंह, विजय कुमार, स्वर्णलता, मो सिराजुद्दीन, माधव चौधरी, डॉ उमेश कुमार तिवारी, जोत्सना अस्थाना, पूर्वा सिंह, बालेश्वर राम, मुंटी राम, अवधेश कुमार सिंह, सिस्टर मेरी ग्रेस, हीरानंद पाठक, मंगला प्रसाद मिश्रा, सीमा कुमार, राकेश कुमार, व्यास सिंह, सिस्टर सोसल बाडा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही