Search

 
 
 

विधानसभा घेराव आज, आदित्य साहू नजरबंद! अमर बाउरी बोले, छात्रों की आवाज दबा नहीं सकती सरकार

JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की CBI जांच की मांग को लेकर 10 अगस्त को छात्रों के विधानसभा घेराव का कार्यक्रम है. इससे पहले झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गई है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के आवास पर पुलिस  तैनात कर उन्हें नजरबंद किए जाने का दावा भाजपा ने किया है.
 

Ranchi :  JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की CBI जांच की मांग को लेकर 10 अगस्त को छात्रों के विधानसभा घेराव का कार्यक्रम है. इससे पहले झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गई है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के आवास पर पुलिस  तैनात कर उन्हें नजरबंद किए जाने का दावा भाजपा ने किया है.

 

भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया. बाउरी ने कहा कि पुलिस की तैनाती से छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता. भाजपा छात्रों की मांगों के साथ खड़ी है.

 

अमर बाउरी ने कहा कि पिछले 6 वर्षों में JPSC और JSSC की करीब 13 परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं. छात्रों की मांगों को लेकर भाजपा मुख्य विपक्षी दल होने के नाते चुप नहीं रह सकती.

 

उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की जायज मांगों पर जल्द फैसला लेना चाहिए. बाउरी ने दावा किया कि पिछले कई वर्षों से परेशान युवाओं में सरकार के खिलाफ नाराजगी बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि आंदोलन को दबाने की कोशिश से छात्रों की आवाज और मजबूत होगी.

 

भाजपा नेता ने कहा कि छात्रों का यह आंदोलन है और पार्टी इसे नैतिक समर्थन दे रही है. भाजपा छात्रों की मांगों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाती रहेगी.

 

अमर बाउरी ने कहा कि नेताओं को नजरबंद करने से छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा. सरकार को दबाने की जगह छात्रों से बातचीत करनी चाहिए और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही