Search

विधानसभा मॉनसून सत्र: सोमवार 11 बजे तक स्थगित हुआ सदन,बिरंची नारायण ने नहीं पढ़ा शोक प्रस्ताव

Ranchi : झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र की कार्यवाही शुक्रार से शुरू हो गयी. 11.08 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई. कार्यवाही शुरू होते ही झारखंड विधानसभा प्रकिया और कार्य संचालन के लिए सभापति तालिका की घोषणा विधानसभा अध्यक्ष ने की. स्टीफन मरांडी, रामचंद्र चंद्रवंशी, सीता सोरेन, नमन विक्सल कोंगाड़ी को इसमें शामिल किया गया. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कार्य मंत्रणा समिति की घोषणा की. रविंद्रनाथ महतो इसके के अध्यक्ष हैं. साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सदस्य, आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, सीपी सिंह, सुदेश महतो, सरयू राय, इन सभी को भी सदस्य बनाया गया. विशेष आमंत्रित सदस्य में चम्पई सोरेन, रामेश्वर उरांव, स्टीफन मरांडी, लोबिन हेबरेम, नलिन सोरेन, नीलकंठ सिंह मुंडा, प्रदीप यादव, अपर्णा सेन गुप्ता, विनोद सिंह, पूर्णिमा सिंह, रामचन्द्र चंद्रवंशी, शमिल हैं. इसके बाद राज्यपाल द्वारा प्राख्यापित अध्यादेश की प्रति सदन के पटल पर रखा गया. इसे भी पढ़ें - SC">https://lagatar.in/sc-rejects-mamata-governments-demand-to-allow-appointment-of-dgp-without-upscs-intervention/">SC

ने ममता सरकार की बिना UPSC के दखल के DGP नियुक्त करने की अनुमति देने की मांग खारिज की     
https://www.youtube.com/watch?v=oPjcaOSpGQg

 

बिरंची नारायण ने नहीं पढ़ा शोक प्रस्ताव

सदन में सभी दलों के नेताओ ने शोक प्रस्ताव पढ़ा. लेकिन बीजेपी की तरफ से शोक प्रस्ताव नहीं पढ़ा गया. स्पीकर ने बीजेपी सचेतक बिरंची नारायण को शोक प्रस्ताव पढ़ने को कहा. उन्होंने प्रस्ताव पढ़ना शुरु भी कर दिया. लेकिन इसी बीच बीजेपी MLA मनीष जायसवाल ने कहा कि जब सदन में विधायक दल के नेता मौजूद हैं, तो फिर सचेतक क्यों शोक प्रस्ताव पढ़ेंगे. इसके बाद बिरंची नारायण ने शोक प्रस्ताव पढ़ना रोक दिया. स्पीकर के कहने के बावजूद बिरंची नारायण ने फिर से शोक प्रस्ताव नहीं पढ़ी. इसे भी पढ़ें - बिजली">https://lagatar.in/fake-calls-and-messages-in-the-name-of-disconnecting-electricity-connection/">बिजली

कनेक्शन काटने के नाम पर फर्जी कॉल व मैसेज, निगम की अपील ना दें जवाब
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//