Search

 
 
 

विधानसभा अध्यक्ष ने ब्रह्मास्त्र पुस्तक के लिए एग्जाम फाइटर को दी बधाई

 
Ranchi : एग्जाम फाइटर द्वारा लिखी किताब ब्रह्मास्त्र के प्रति झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने शुभकामनाएं दी. अध्यक्ष ने पत्र जारी कर कहा है कि ब्रह्मास्त्र झारखंड सामान्य ज्ञान की बहुत ही अच्छी पुस्तक है. इसमें झारखंड के विभिन्न आयामों को लिया गया है. झारखंड का इतिहास, विविधता से परिपूर्ण, झारखंड का भूगोल, यहां के कल-कारखानों और आर्थिक परिदृश्य और सबसे विशेष है झारखंड आंदोलन का संघर्षशील सफर और उसमें हमारे पूर्वजों द्वारा दिये गये बलिदान की बहुत ही उत्कृष्ट प्रस्तुति की गयी है. जो झारखंड को समझने व जानने की इच्छुक हैं, उनको यह पुस्तक आकर्षित करेगी. साथ ही झारखंड की विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह पुस्तक वरदान साबित होगी. उन्होंने एग्जाम फाइटर की पूरी टीम को बधाई दी. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-dozens-of-youth-joined-rjd/">रांची

: युवा राजद में शामिल हुए दर्जनों युवा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही