Search

 
 
 

रिम्स में इलाजरत जामताड़ा के पूर्व विधायक विष्णु भैया से मिले विधानसभा अध्यक्ष

 
Ranchi : जामताड़ा से विधायक रहे विष्णु भैया की सेहत नासाज है. उनका इलाज रिम्स के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में चल रहा है. विष्णु भैया की सेहत की जानकारी लेने के लिए झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो रिम्स के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने विष्णु भैया से मिलकर उनकी सेहत का हाल चाल जाना. साथ ही डॉक्टरों को बेहतर इलाज करने का निर्देश भी दिया. इसे भी पढ़ें - विधानसभा">https://lagatar.in/assembly-speaker-took-corona-vaccine-in-sadar-hospital-vaccination-is-the-only-way-to-prevent-corona/39913/">विधानसभा

अध्यक्ष ने सदर अस्पताल में लिया कोरोना वैक्सीन, कहा-कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय वैक्सीनेशन

रिम्स में डॉक्टर की बेहतर व्यवस्था, हालत में हो रहा सुधार

विष्णु भैया से मिलकर निकले विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि जिस परिस्थिति में उन्हें इलाज के लिए रिम्स के ट्रामा सेंटर में लाया गया था. वैसी स्थिति अब नहीं है. विष्णु भैया की सेहत में सुधार हो रहा है. उन्होंने कहा कि विष्णु भैया से आग्रह किया है कि वो डॉक्टर के सलाह का पालन करें. रिम्स में डॉक्टर की बेहतर व्यवस्था है. यदि किसी प्रकार की समस्या होती है तो सरकार उनके इलाज के लिए निश्चित रूप से विचार करेगी. इसे भी पढ़ें -खड़गपुर">https://lagatar.in/in-kharagpur-pm-modi-said-give-opportunity-for-five-years-will-remove-70-years-of-waste/39917/">खड़गपुर

में पीएम मोदी ने कहा, पांच साल का मौका दें, 70 साल की बर्बादी दूर कर देंगे
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही