Search

 
 
 

कोडरमा और गिरिडीह में रेयर अर्थ के आकलन को मिलेगी रफ्तार

झारखंड सरकार का खान एवं भूविज्ञान विभाग राज्य में रेयर अर्थ मटेरियल की खोज और वैज्ञानिक आकलन की प्रक्रिय को तेज कर रहा है. कोडरमा और गिरिडीह जिले में रेयर अर्थ मटेरियल मिलने की संभावना सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है. इसके लिए विभाग ने भूवैज्ञानिक अन्वेषण के लिए ड्रिलिंग कार्य में तेजी लाने का फैसला किया है.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi: झारखंड सरकार का खान एवं भूविज्ञान विभाग राज्य में रेयर अर्थ मटेरियल की खोज और वैज्ञानिक आकलन की प्रक्रिय को तेज कर रहा है. कोडरमा और गिरिडीह जिले में रेयर अर्थ मटेरियल मिलने की संभावना सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है. इसके लिए विभाग ने भूवैज्ञानिक अन्वेषण के लिए ड्रिलिंग कार्य में तेजी लाने का फैसला किया है. विभाग ने अपने स्तर से तैयारी भी पूरी कर ली है.


इसी उद्देश्य से विभाग ने भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के लिए गीली एवं सूखी कोर तथा गैर-कोर ड्रिलिंग कार्य के लिए इच्छुक एजेंसियों से आवेदन (ईओआई) मांगे थे. एजेंसियों की चयन के बाद यह प्रकिय तेजी से आगे बढ़ेगी.


विभाग से मिली सूचना के अनुसार, विस्तृत भूवैज्ञानिक ड्रिलिंग के जरिए खनिज भंडार का वैज्ञानिक आकलन किया जाएगा. इससे राज्य में रेयर अर्थ मटेरियल के संभावित भंडार की सही जानकारी मिल सकेगी और भविष्य में इनके दोहन की दिशा में आगे की रणनीति बनाई जा सकेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही