Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय का सहायक लिपिक आठ महीने से लापता

Garhwa : गढ़वा जिले के भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय का सहायक लिपिक अजीत कुमार 8 महीने से लापता है. उपायुक्त के आदेश पर ज्ञापन 09 दिनांक 12/1/2022 से भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय में अजीत का स्‍थानांतरण किया गया था. स्थानांतरण के बाद 1/2/2022 को भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय में योगदान दिया. योगदान देने के बाद से ही सहायक लिपिक अजीत कुमार लापता है. जिसको लेकर बीडीओ जयपाल महतो ने विभाग को कई बार पत्राचार किया और सहायक लिपिक से 24 घंटा के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की थी. स्पष्‍टीकरण का जवाब नहीं मिलने पर बीडीओ जयपाल महतो ने  पत्रांक 1018 दिनांक 21/9/2022 के माध्यम से विभाग को जानकारी देते हुए बताया कि डीसी के आदेश पर अजीत कुमार को रमना प्रखंड से 31/1/2022 को भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय में तबादला कर दिया गया था. 1/2/2022 को अजीत ने प्रखण्ड कार्यालय भवनाथपुर में योगदान दिया. योगदान के बाद अजीत को नजारत, सूचना का अधिकार, अंकेक्षण एवं अन्य कार्य आवंटित किया गया. परंतु 2/2/2022 से अब तक वह भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय से अनुपस्थित है. पत्रांक 654 दिनांक 3/6/2022 के द्वारा 24 घंटे के अंदर स्पष्‍टीकरण की मांग की गई थी. अबतक स्पष्‍टीकरण का जवाब नहीं द‍िया गया. अजीत कुमार के अनुपस्थिति के कारण कार्यालय का महत्वपूर्ण कार्य बाधित है. वहीं जब इस संबंध में ल‍िपिक अजीत से संपर्क कर जानकारी ली गई तो उसने कहा क‍ि सहायक लिपिक पद से विरमित किया गया है, लेकिन एजीएम का अतिरिक्त प्रभार मेरे पास है. प्रभार सौंपने के लिए मैंने कई बार एसडीओ, डीडीसी, डीसी को पत्राचार किया है. परंतु अब तक प्रभार से मुक्त नहीं किया गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/1-51.jpg"

alt="" width="600" height="887" /> इसे भी पढ़ें : अलर्ट">https://lagatar.in/alert-there-will-be-no-electricity-in-ranchi-for-six-hours-on-saturday/">अलर्ट

: शनिवार को आधी रांची में छह घंटे नहीं रहेगी बिजली

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही