Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ऑन स्पॉट बिलिंग एजेंसी कंपीटेंट सनिर्जीस के अस्टिटेंट मैनजर पर लगा मीटर रीडरों से अवैध वसूली का आरोप

Ranchi : जेबीवीएनएल रांची एरिया बोर्ड के विभिन्न सर्किल में ऑन स्पॉट बिलिंग का कार्य कर रही कंपनी कंपीटेंट सनिर्जीस के अस्टिटेंट मैनजर पर ऊर्जा मित्र (मीटर रीडरों) ने अवैध वसूली का आरोप लगाया है. इसको लेकर बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हुआ है. जिसमें इस बात की पुष्टि होती है. अब ऊर्जा मित्रों ने कंपनी और इसकी शिकायत जेबीवीएनएल के अफसरों से की है और कहा है कि अगर इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो वो लोग ऊर्जा निगम मुख्यालय के समक्ष ही आत्मदाह कर लेंगे.

कंपनी को लिखे गए पत्र में यह है आरोप

ऊर्जा मित्रों ने कंपनी और जेबीवीएनएल को लिखे पत्र में गंभीर आरोप लगाए हैं. जिसमें कहा गया है कि आदेश सिंह हर महीने सभी ऊर्जा मित्र तथा सुपरवाइजर से मोटी रकम वसूलने के लिए अपने खास आदमी रौशन सिंह को लगा रखा है. वह एचईसी का सुपरवाइजर है. हर महीने पैसे तथा शराब और कबाब हर दिन चाहिए. हमलोगों की गरीबी का नाजायज फायदा उठाया जा रहा है. जब इसकी शिकायत क्षेत्रीय अधिकारी चंदन यादव से की जाती है तो कोई भी जबाब नहीं मिलता है. मोटी रकम चंदन यादव को भी जाता है. जब भी चंदन यादव का दौरा रांची होता है, होटल रासो में ठहरते हैं और अय्यासी करते हैं. चंदन यादव को कोई मतलब नहीं इन सबसे, क्योंकि हर महीने वसूली की रकम भी मिलती है. प्रोजेक्ट मैनेजर संजय कुमार को भी शिकायत की गई परंतु कोई निष्कर्ष नहीं निकला. ऊर्जा मित्रों ने निवेदनक करते हुए कहा कि आदेश सिंह को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए, ताकि हमलोग ईमानदारी पूर्वक काम कर सकें. नहीं तो जेबीवीएनएल के समक्ष आत्मदाह करेंगे.

यह भी लगाए आरोप

-बिलिंग एजेंसी कम्पीटेंट सनिर्जीस का प्रदर्शन कुछ ठीक नहीं है. जिसके कारण खूंटी, गुमला, सिमडेगा लोहरदगा में बिजली बिल की वसूली लक्ष्य के हिसाब से नहीं हो पा रही है. - इस वजह से राज्य सरकार की 100 यूनिट फ्री बिजली जैसी महत्वकांक्षी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी तरीके से सफल नहीं हो पा रही है. -बिलिंग कम होने का मुख्य कारण ऊर्जा मित्रों की कमी है. और ऊर्जा मित्रों की कमी के पीछे का कारण बिलिंग एजेंसी के असिस्टेंट मैनेजर आदेश सिंह के द्वारा ऊर्जा मित्रों से की जा रही अवैध उगाही है. - असिस्टेंट मैनेजर आदेश सिंह अवैध रूप से दबाव बनाकर जबरन ऊर्जा मित्रों से एक हजार रुपए प्रति वसूल की बात किसी अन्य व्यक्ति से कॉल पर कर रहे है. -आदेश सिंह द्वारा ऊर्जा मित्र से पैसे की उगाही के लिए अपने अधीनस्थ कार्य कर रहे अन्य कर्मियों और ऊर्जा मित्रों का इस्तेमाल करने की बात की जा रही है. -आदेश सिंह पैसे की वसूली की बात कर रहे हैं और रंजीत नाम के किसी व्यक्ति का नाम ले रहे हैं. कह रहे हैं कि उसे सामने करके काम किया जायेगा.

आदेश सिंह ने नहीं रखा अपना पक्ष 

लगे आरोप पर आदेश सिंह से संपर्क किया गया. कई बार फोन एवं मैसेज किया गया. एक बार फोन रिसीव कर बोले कि 10 मिनट में बात करता हूं. उसके बाद लागातर फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं दिया. ना ही मैसेज का रिप्लाई दिया. इसे भी पढ़ें : मॉडल">https://lagatar.in/model-love-jihad-case-medical-test-of-the-model-done-in-sadar-hospital/">मॉडल

लव जिहाद मामला: सदर अस्पताल में हुआ मॉडल का मेडिकल टेस्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही