Search

 
 
 

36 दिनों से आंदोलन कर रहे सहायक पुलिसकर्मियों को मोरहाबादी मैदान खाली करने का आदेश

 
Ranchi :  36 दिनों से आंदोलन कर रहे सहायक पुलिसकर्मियों को जिला प्रशासन ने मोरहाबादी मैदान 24 घंटे में खाली करने का आदेश दिया गया है. स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर मैदान खाली करने आदेश दिया गया है. साथ ही जिला प्रशासन ने मोरहाबादी मैदान में धारा 144 भी लागू कर दिया है. गौरतलब है कि झारखंड के सहायक पुलिसकर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. बीते दो जुलाई से सहायक पुलिसकर्मी मोरहाबादी मैदान में डटे है. स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रशासन को मोरहाबादी मैदान की साफ सफाई और घेराबंदी करनी है, इसलिए सहायक पुलिसकर्मियों को मैदान खाली करने का आदेश दिया गया है.  दूसरी तरफ सहायक पुलिसकर्मियों द्वारा बैठकर निर्णय लिया जायेगा कि आगे क्या करना है. आंदोलन समाप्त करना है या फिर आंदोलन स्थल को बदलना है. सहायक पुलिसकर्मियों के अनुसार, उन्हें उम्मीद थी कि कैबिनेट में सरकार द्वारा जो आश्वासन दिया गया था, उसे लिखित में लाया जायेगा. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ.

झारखंड पुलिस ने किया था लाठीचार्ज

झारखंड पुलिस में समायोजन की मांग को लेकर मोरहाबादी मैदान में धरना दे रहे सहायक पुलिसकर्मी 19 जुलाई को सीएम आवास का घेराव करने निकले थे. इस दौरान उनपर झारखंड पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था. सहायक पुलिसकर्मियों की बहाली दस हजार रुपये के मानदेय पर राज्य के 12 जिले गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, दुमका व गिरिडीह में हुआ था.

इन पांच मुख्य बिंदुओं पर हुई थी वार्ता :

  • – मानदेय में 30 फ़ीसदी की बढ़ोतरी पर सहमति
  • – एक साल का अवधि विस्तार पर बनी सहमति
  • – होमगार्ड और वन आरक्षी की बहाली में पर रिजर्वेशन पर भी सहमति
  • – सिपाही के तर्ज पर मिलेगी छुट्टी
  • – सिपाही की तरह सालाना 4 हजार रुपए भत्ता मिलेगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही