Search

 
 
 

सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा: सीटेट पास भी कर सकेंगे आवेदन

 
Ranchi: जेएसएससी के 26001 पदों पर होने वाली सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा में अब सीटेट पास अभ्यर्थी भी शामिल हो सकेंगे. जेएसएससी ने परीक्षा के लिए निकाले गये विज्ञापन में आंशिक संशोधन किया है. संशोधित विज्ञापन के मुताबिक, अभ्यर्थी जिस सब्जेक्ट या सब्जेक्ट ग्रुप में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) पास होंगे, उसी सब्जेक्ट या सब्जेक्ट ग्रुप में राज्यस्तरीय मेधा सूची के आधार पर सहायक आचार्य के पद पर नियुक्ति के पात्र होंगे. जिन अभ्यर्थियों ने सीटेट के अलावा पड़ोसी राज्यों से टेट की परीक्षा पास की है वे भी इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, लेकिन शर्त यह है कि उन्हें नियुक्ति के तीन साल के अंदर जेटेट पास करना होगा. जेएसएससी जल्द ही नये अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन लेने के लिए वेबसाइट पर लिंक प्रकाशित करेगा. इसे भी पढ़ें -30,000">https://lagatar.in/30000-crore-project-adani-made-the-highest-bid-defeating-larsen-and-toubro/">30,000

करोड़ का प्रोजेक्ट, अडानी ने लगाई सबसे बड़ी बोली, लार्सन एंड टुब्रो को दी मात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही