Search

 
 
 

सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति : स्थगित कर इंटरव्यू लेना भूल गया गोस्सनर कॉलेज

 
Ranchi : गोस्सनर कॉलेज में सहायक प्राध्यापक नियुक्ति के लिए जून में वैकेंसी निकाली गयी थी. इसके लिए 15 जून को इंटरव्यू लिया जाना था. लेकिन प्रशासनिक कारणों का हवाला देकर इसे अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया था. तीन माह बीत चुके हैं. अबतक  इंटरव्यू से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गाया है. आवेदकों ने बताया कि सहायक प्राध्यापक नियुक्ति के लिए सामान्य वर्ग के आवेदकों से 1000 रुपए और एसटी- एससी वर्ग के आवेदकों के लिए 600 रुपए का डीडी आवेदन के साथ जमा कराया गया था. उनका इंटरव्यू कब लिया जाएगा, इसके इंतजार में बेचैन हैं. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/diwali-diyas-will-not-light-in-the-houses-of-bell-based-teachers-of-ranchi-university/">रांची

विश्वविद्यालय के घंटी आधारित शिक्षकों के घर नहीं जलेंगे दीपावली के दीये

प्रिंसिपल ने कहा, बहुत जल्द लिया जायेगा इंटरव्यू

इस सिलसिले में गोस्सनर कॉलेज की प्रिंसिपल इलाना पूर्ति ने बताया कि इंटरव्यू के लिए निर्णय गवर्निंग बॉडी को लेना है. अभी फैकल्टी काफी व्यस्त चल रहा है. बहुत जल्द इंटरव्यू ले लिया जाएगा. कुछ फैकल्टी अभी बाहर हैं. उनके आते ही जल्द इंटरव्यू ले लिया जाएगा.

इन विषयों के लिए होनी है नियुक्ति 

बॉटनी, केमेस्ट्री, जिओलॉजी, फिजिक्स, मैथमेटिक्स, जूलोजी, इंगलिश, हिंदी, उर्दू, साइकोलॉजी, इकोनोमिक्स , पोलिटिकल साइंस, फिलाेसफी और कॉमर्स के लिए नियुक्ति होनी है. इसे भी पढ़ें – माथे">https://lagatar.in/take-the-governments-plan-not-the-hadiya-daru-on-the-forehead/">माथे

पर हड़िया दारु नहीं सरकार की योजना लेकर जाइए- सीएम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही