Search

 
 
 

रामगढ़: गबन के मामले में सहायक शिक्षिका निलंबित

 
Ramgarh: भुरकुंडा बालिका उच्च विद्यालय की सहायक शिक्षिका रेणु कुमारी के प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर किए गए कार्यों के विरुद्ध प्राप्त शिकायत जांच में सही पाए जाने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है. साथ ही गबन की राशि 28410 रुपये की वसूली शिक्षिका से की जाएगी. निलंबन अवधि का वेतन देय नहीं होगा. संख्यात्मक रूप से एक वार्षिक वेतन वृद्धि अवरोध रहेगी. इससे पहले अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी के जांच प्रतिवेदन को जिला शिक्षा स्थापना समिति की 4 सितंबर 2023 की बैठक में निर्णय लेने के लिए प्रस्तुत किया गया था. इसके आधार पर समिति द्वारा आदेश पारित किया गया कि रेणु तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापक सह शिक्षिका को विभागीय कार्रवाई के अधीन रखते हुए उनके विरुद्ध प्रपत्र क गठित किया जाए. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा प्रपत्र गठित करते हुए आरोपों की बिंदुवार जांच करने के लिए जांच पदाधिकारी नियुक्त किया गया. जांच पदाधिकारी ने अपने जांच प्रतिवेदन में स्पष्ट किया कि रेणु तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यपीका सह शिक्षिका, बालिका उच्च विद्यालय, भुरकुंडा, रामगढ़ के विरुद्ध सभी आरोप सही है. 21 मई को हुई जिला स्थापना समिति की बैठक में रेणु को निलंबित करने का आदेश पारित किया गया. समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि शिक्षिका के ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी रामगढ़ से जांच कराकर साक्ष्य सहित स्पष्ट जांच प्रतिवेदन से जिला शिक्षा स्थापना समिति को संसुचित किया जाए. इसे भी पढ़ें - भाजपा">https://lagatar.in/bjp-was-losing-milkipur-in-its-internal-survey-hence-elections-were-postponed-akhilesh-yadav/">भाजपा

अपने आंतरिक सर्वे में मिल्कीपुर हार रही थी, इस कारण टले चुनाव : अखिलेश यादव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही