Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सहायक अध्यापकों ने विधायक बैद्यनाथ राम से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

Latehar : एकीकृत्त सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा, लातेहार के जिला अध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में सहायक अध्यापकों का एक प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में लातेहार के तीन सहायक अध्यापकों को अंडर-एज के कारण कार्य मुक्त करने के निर्देश पर रोक लगाने की मांग की गयी. जिला अध्यक्ष ने कहा कि 20 वर्षों तक सेवा लेने के बाद किसी को हटाना गलत है. विभाग को इसकी जांच पूर्व में ही करानी चाहिए थी. महासचिव अनूप कुमार ने कहा कि सरकार ने चुनाव पूर्व जो वायदे किये थे, उसे पूरा कराने की दिशा में साथर्क पहल करने की आवश्यकता है. इस पर विधायक ने सहायक अध्यापकों की समस्याओं को मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में उठाने की बात कही. वहीं मनिका विधायक रामचंद्र सिंह को भी मोर्चा के द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया. मौके पर मनोज सहाय, कुमार संजय सिंह, समोधी यादव व विजय यादव, प्रवीण कुमार सिंह व दिनेश ठाकुर आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : ओडिशा">https://lagatar.in/odisha-horrific-road-accident-in-jajpur-seven-people-from-west-bengal-died/">ओडिशा

के जाजपुर में भीषण सड़क हादसा, पश्चिम बंगाल के सात लोगों की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही