Search

बोकारोः 28 पुलिसकर्मियों के निलंबन पर भड़का एसोसिएशन, कहा- यह सीनियर अफसरों का फ्रस्टेशन

Ranchi : बोकारो के पिंड्राजोड़ा थाना के 28 पुलिसकर्मियों को एक साथ सस्पेंड करने पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने आपत्ति जतायी है. एसोसिएशन ने इसे अफसरों का फ्रस्टेशन करार दिया है. एसोसिएशन की तरफ से राकेश पांडेय ने कहा है कि अपराधियों को मदद करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए, लेकिन एक साथ पूरे थाने को सस्पेंडर करना पुलिसकर्मियों के मनोबल पर बुरा प्रभाव डालेगा.
 
उन्होंने आगे कहा है कि हाल के दिनों में ट्रांसफर-पोस्टिंग में जिस प्रकार का नियम अपनाया गया है, उसका भी प्रभाव पुलिस पदाधिकारियों के दैनिक कार्यों पर पड़ा है. बोकारो के एसपी और एसडीपीओ चास चास को स्वयं मंथन करना चाहिए कि थाने के सभी को निलंबित करना और अपनी जिम्मेवारी से मुंह मोड़ लेना कहां तक उचित है.

इसलिए झारखंड पुलिस एसोसिएशन यह मांग करता है निर्दोष पुलिसकर्मियों का शोषण ना हो. ऐसा ना हो इसके लिए हम कटिबंध है. बोकारो पिड्राजोड़ा थाना की घटना में कई पुलिस पदाधिकारी के साथ न्याय नहीं किया गया है. पुलिस एसोसिएशन मांग करता है बोकारो एसपी अपने निर्णय का समीक्षा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही