Search

 
 
 

बड़कागांव में खगोल प्रेमियों ने देखा इक्वीनोक्स के खूबसूरत सूर्योदय का नजारा

 
Barkagaon : हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड स्थित पकरी बरवाडीह के मेगालिथ स्थल से 21 मार्च की सुबह 5.52 बजे खगोलप्रेमियों ने इक्वीनोक्स या विषुभ (समदिवारात्रि) के अनोखे और खूबसूरत सूर्योदय का नजारा देखा. ‘वी’ आकार के दो महापाषाणों के बीच से सटीक पूर्व में शून्य डिग्री पर पहुंचे सूर्य के मनोरम दृश्य को देखने के लिए सभी लोग लालायित थे. वहां सुबह 4.30 बजे से ही लोगों का जुटान शुरू हो गया था. 22 मार्च से सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध की ओर कर्क रेखा की तरफ अग्रसर होगा. इसे भी पढ़ें :रामनवमी">https://lagatar.in/ranchi-police-on-alert-regarding-ram-navami-ssp-inspected-sensitive-areas/">रामनवमी

को लेकर अलर्ट पर रांची पुलिसः SSP ने संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण

कई गणमान्य लोग मेगालिथ स्थल पर पहुंचे

वहां पहुंचे कर्णपुरा कॉलेज के इतिहास के अध्यापक प्रो सुरेश महतो, साहित्यकार विनोद कुमार राज विद्रोही, विभावि के शोधार्थी व पत्रकार संजय सागर, बड़कागांव पश्चिमी जिला परिषद सदस्य यासमीन निशा, बड़कागांव मध्य पंचायत के मुखिया तकरीर मुला खान, प्रतिनिधि मोहम्मद मजहर खान, पूर्वी पंचायत के राजकुमार साव, मॉडर्न पब्लिक हाई स्कूल के प्राचार्य मोहम्मद इब्राहिम, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजीव रंजन, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष किशोर राणा आदि से इस स्थल को विश्व धरोहर घोषित करने और पर्यटन स्थल के रूप में क्षेत्र को विकसित करने की मांग सरकार से उठाई. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jharkhand-agitators-should-get-equal-pension-by-ending-the-compulsion-of-jail-raju-mahato/">धनबाद

: जेल की बाध्यता खत्म कर झारखंड आंदोलनकारियों को समान पेंशन मिले- राजू महतो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही