Search

 
 
 

धनबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-dozens-of-workers-of-other-parties-joined-jdu/">(Dhanbad)

रेल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 18 अगस्त को "स्वच्छ संवाद दिवस" कार्यक्रम आयोजित किया गया. धनबाद सहित डिवीजन के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर कर्मियों ने स्वच्छता के प्रति यात्रियों को जागरूक किया. विशेष सफाई अभियान अनाउंसमेंट, पोस्टर सहित संवाद के माध्यम से यात्रियों को स्वच्छता बनाए रखने, पेपरलेस ट्रेवल का अधिकाधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया. साफ-सफाई के बारे में यात्रियों का फ़ीडबैक भी लिया गया. धनबाद रेल मंडल मुख्यालय सहित विभिन्न स्टेशनों पर दो अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत 16 सितंबर को स्वच्छता की शपथ के साथ हुई थी. पखवाड़ा के दौरान स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में साफ-सफाई, वाटर-बूथ की स्वच्छता, पेयजल की गुणवत्ता, कचरे का निष्पादन के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-camp-in-balliapur-on-modis-birthday-400-people-got-health-check-up/">धनबाद

: मोदी के जन्मदिन पर बलियापुर में शिविर, 400 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही