Search

 
 
 

राजभवन में  ‘एट होम कार्यक्रम’ एवं ‘बैंड डिस्प्ले कार्यक्रम’ का आयोजन, प्रस्तुति ने मोहा मन

 
Ranchi : गणतंत्र दिवस समारोह  के उपलक्ष्य में शनिवार को राजभवन में  ‘एट होम कार्यक्रम’एवं ‘बैंड डिस्प्ले कार्यक्रम’का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, लोकसभा सांसद  संजय सेठ, मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, पुलिस महानिदेशक समेत भारतीय प्रशासनिक व पुलिस सेवा के वरीय अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. समारोह में पंजाब रेजिमेंटल सेंटर, प्रथम बटालियन जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फैंट्री, झारखंड सशस्त्र पुलिस- 1, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं विवेकानंद विद्यालय, रांची की टीम द्वारा बैंड डिस्प्ले की मनमोहक प्रस्तुति दी गई. उक्त अवसर पर राज्यपाल ने मोरहाबादी में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर झांकी, परेड एवं बैंड प्रदर्शनी के विजेताओं के बीच पुरस्कार का वितरण किया. झांकी में झारखंड राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड प्रथम, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग द्वितीय, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग तथा सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को तृतीय, परेड में सेना को प्रथम, जैप- 1 को द्वितीय, सीआरपीएफ को तृतीय, बैंड में जैप-1 को प्रथम, सेना को द्वितीय एवं जैप 10 को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-notification-released-for-11th-jpsc-apply-from-1-29-february/">BREAKING

: 11वीं जेपीएससी के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1-29 फरवरी तक करें आवेदन 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही