Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आधी रात को पीएम मोदी ने वीडियो संदेश जारी कर कर्नाटक की जनता से वोट मांगा...

New Delhi : कर्नाटक में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार आने वाली है. कर्नाटक का देश का विकास में बहुत योगदान है. अभी भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. इसे हम सब मिलकर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनायेंगे. इस लक्ष्य को हासिल करने में कर्नाटक का बड़ा योगदान होगा.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए शोर सोमवार को थम गया

यह ट्वीट पीएम मोदी ने प्रचार थमने के बाद आधी रात को किया. पीएम ने कर्नाटक की जनता के लिए वीडियो संदेश जारी कर यह अपील की. बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए शोर सोमवार को थम गया. सोमवार को प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने भी रोड शो कर अपने प्रचार का समापन किया.

आपके(मतदाता) सभी सपने अब मेरे हैं.

जान लें कि पीएम मोदी का वीडियो भाजपा के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है. इसमें पीएम मोदी ने लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की. वीडियो लगभग 8 मिनट का है. वीडियो के माध्यम से पीएम मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को बताया है. कहा कि कि आपके(मतदाता) सभी सपने अब मेरे हैं. इन सपनों को हम मिलकर पूरा करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही