Search

 
 
 

BB19  की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट ने सोफे पर खड़े होकर किया डांस, वीडियो वायरल

बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले के बाद बीती रात शो की सक्सेस पार्टी आयोजित की गई, जिसमें शो के सभी कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ होस्ट सलमान खान भी पहुंचे.
 

Lagatar desk : बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले के बाद बीती रात शो की सक्सेस पार्टी आयोजित की गई, जिसमें शो के सभी कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ होस्ट सलमान खान भी पहुंचे. इस पार्टी में जहां सभी सितारों ने जमकर एंजॉय किया, वहीं फरहाना भट्ट का अंदाज सबसे ज्यादा चर्चा में आ गया.

 

 

फरहाना भट्ट ने सोफे पर चढ़कर किया डांस

शो की ट्रॉफी भले ही गौरव खन्ना ने जीती हो, लेकिन पूरे सीजन में तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे और मृदुल तिवारी जैसे कंटेस्टेंट्स को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला. फिनाले के बाद रखी गई इस पार्टी में सभी कंटेस्टेंट्स को इनवाइट किया गया था और सलमान खान भी इस जश्न में शामिल हुए.इसी पार्टी से फरहाना भट्ट का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में फरहाना सोफे पर खड़े होकर डांस करती नजर आ रही हैं.

 

हंगामा हो गया गाने पर किया डांस

वायरल वीडियो में फरहाना भट्ट बॉलीवुड के मशहूर गाने ‘हंगामा हो गया’ पर थिरकती दिखाई दे रही हैं. उनके चारों तरफ लोग खड़े नजर आ रहे हैं. डांस के दौरान किसी ने उनका हाथ भी थाम रखा है, ताकि वह संतुलन न खो दें. फरहाना पूरी तरह अपने मस्ती भरे मूड में नजर आईं.

 

सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

फरहाना के इस डांस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.एक यूजर ने लिखा -इस ड्रेस में ये डांस कुछ ज्यादा नहीं हो रहा? थोड़ा संयम बेहतर होता.दूसरे ने कहा -ये तो पूरी बॉलीवुड एक्ट्रेस लग रही हैं.एक अन्य ने लिखा -विनर से ज्यादा फरहाना का क्रेज है.

फरहाना का लुक रहा सबसे ज्यादा चर्चा में

इस सक्सेस पार्टी में गौरव खन्ना, शहबाज बदेशा, मृदुल तिवारी, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, नीलम गिरी, कुनिका सदानंद बसीर, नेहल और आवेज दरबार समेत सभी कंटेस्टेंट्स पहुंचे. सभी ने पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए.हालांकि, पार्टी में सबसे ज्यादा चर्चा फरहाना के लुक की रही. वह ब्लैक स्कर्ट और सिल्वर बैकलेस टॉप में नजर आईं, जिसने सभी का ध्यान खींचा.

 

दोबारा साथ आए सभी कंटेस्टेंट्स

गौरतलब है कि हाल ही में ट्रॉफी जीतने के बाद गौरव खन्ना ने भी एक अलग पार्टी होस्ट की थी, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स शामिल हुए थे. वहीं, ‘बिग बॉस 19’ की इस सक्सेस पार्टी में एक बार फिर सभी कंटेस्टेंट्स साथ नजर आए और जमकर मस्ती करते दिखे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही