Search

 
 
 

महाकुंभ के समापन पर CM योगी ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ अरैल घाट पर गंगा आरती की, सफाई अभियान में शामिल हुए

 
Prayagraj : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 45 दिवसीय धार्मिक समागम प्रयागराज महाकुंभ 2025 का कल समापन हो गया, लेकिन त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान के लिए श्रद्धालुओं का तांता अभी भी लगा हुआ जारी है. महाकुंभ के समापन पर आज गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केपी मौर्य सहित कैबिनेट के अन्य मंत्रियों ने प्रयागराज के अरैल घाट-संगम पर गंगा आरती की.

योगी  अफसरों, कर्मचारियों और संस्थाओं को सम्मानित करेंगे

योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सहयोगी मंत्रियों के साथ अरैल घाट पर मेला क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया. स्वच्छता अभियान में शामिल हुए. खबर है कि योगी आदित्यनाथ आज अफसरों, कर्मचारियों और संस्थाओं को सम्मानित करेंगे. समारोह में मेले के दौरान बनने वाले चार विश्व कीर्तिमान के सर्टिफिकेट दिये जायेंगे.

अश्विनी वैष्णव ने पीएम मोदी और सीएम योगी को धन्यवाद दिया

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया कि इनके नेतृत्व में इतना भव्य आयोजन किया गया. कहा कि सभी के सहयोग से हम समन्वय के साथ काम करने में सक्षम हुए. 13,000 ट्रेनों के संचालन की योजना के मुकाबले 16,000 से अधिक ट्रेनों का संचालन करने में सक्षम हुए. महाकुंभ के लिए लगभग 4-5 करोड़ श्रद्धालुओं को संगम तक लाने में सफल रहे. पीएम नरेंद्र मोदी ने हमें महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था पर विचार करने और उन्हें भीड़ के रूप में न देखने के लिए निर्देशित किया. अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हम सभी व्यवस्थाओं का विश्लेषण करेंगे. कहा कि हम रेलवे संचालन नियमावली में स्थायी बदलाव लायेंगे. रेल मंत्री ने प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ कर्मियों और अन्य रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें
Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN
">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही