Lagatar Desk: अमेरिकी लॉबिंग फॉर्म ने स्पष्ट किया है कि उसने जून 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पोस्ट करवाये थे. अमेरिकी लॉबिंग फॉर्म मर्करी पब्लिक अफेयर्स (Mercury Public Affairs) ने सरकार को यह जानकारी दी है.
इससे संबंधित खबरें आने के बाद विपक्षी पार्टी काँग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले तेज कर दिए हैं. कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि जिस वक्त होर्मूज में भारतीय नाविकों पर हमले हो रहे थे, उस वक्त मोदी पैसा देकर डोनाल्ड ट्रंप से अपनी तारीफ में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करवा रहे थे.
पार्टी ने अपने बयान में आगे कहा है कि यह खुलासा खुद अमेरिका की Mercury Public Affairs नाम की एक लॉबिंग फर्म ने किया है. इस फर्म को मोदी सरकार ने 75 हजार डॉलर महीने पर रखा था.
दरअसल, अमेरिका में FARA (Foreign Agents Registration Act) के तहत लॉबिंग फर्म को अपने काम बताने होते हैं. इसी के तहत ये जानकारी सामने आ गई. फर्म ने बताया है कि जून 2026 में ट्रंप ने मोदी के सबसे लंबे समय तक चयनित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी थी. ये बधाई पोस्ट इस लॉबिंग फर्म ने करवाया था.
यह लॉबिंग फर्म ट्रंप के करीबी लोगों का है. इसलिए ट्रंप तक इसकी पहुंच आसान थी. इसलिए मोदी सरकार ने इन्हें पैसे दिए थे.
पार्टी ने सवाल उठाते हुए कहा है कि सोचिए, देश जब चुनौतियों से घिरा हुआ था, जब हॉर्मूज के आस-पास भारतीय जहाजों और नाविकों पर हमले हो रहे थे. उस वक्त मोदी अपनी तारीफ करवाने का फर्जी पीआर (PR) चलवा रहे थे. जनता के पैसे पोस्ट और ट्वीट करवाने में उड़ा रहे थे. ये सब कितना शर्मनाक है - लोगों को पैसे देकर अपनी झूठी तारीफ करवाना. मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री पद की गरिमा बहुत गिरा दी है.