Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संसदीय मर्यादाओं के प्रतीक थे अटल बिहारी: अनिल मोदी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur: भारतीय जनता पार्टी जुगसलाई मंडल के तत्वावधान में आज अटल जयंती समारोह  का आयोजन किया गया. समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों के अनुसरण का संकल्प लिया गया.

वाजपेयीजी के विचार एवं आदर्श जीवन भर कार्यकर्ताओं का मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने कहा कि अटल जी संसदीय मर्यादाओं के प्रतीक थे. उनके प्रधानमंत्री के कार्यकाल को देश के विकास का मेरुदंड कहा जाता है. वे एकमात्र ऐसे राजनेता थे जिनको पक्ष विपक्ष दोनों का भरपूर सम्मान मिला. वे सही अर्थों में अंत्योदय के अनुगामी थे. उनकी विद्वता, भाषण शैली हम युवाओं के लिए आदर्श है. उनके विचार एवं आदर्श जीवन भर कार्यकर्ताओं का मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे. इस समारोह को पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी एवं आलोक वाजपेयी ने भी संबोधित किया. समारोह की अध्‍यक्षता मंडल उपाध्यक्ष शेखर शर्मा ने की.

इसे भी पढ़ें: भाजपा">https://lagatar.in/bjp-telco-mandal-celebrated-the-birth-anniversary-of-former-prime-minister-atal-bihari-vajpayee/">भाजपा

टेल्को मंडल ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

कार्यक्रम में ये भी रहे उपस्थित

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी, जिला अनुसूचित जाति कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, दीपक निषाद, आलोक वाजपेयी, जगदीश लाल, मंडल उपाध्यक्ष गणेश रविदास, शेखर शर्मा, महामंत्री पिंटू शर्मा, सुनील शर्मा, मंत्री बलबीर कौर, पिंटू सैनी, विवेक सिंह, मीडिया प्रभारी अशोक सारस्वत, आईटी सेल प्रभारी विजय शर्मा, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अनूप खां, नीरज शुक्ला, महामंत्री नितिन झा, मंत्री इंदरजीत तिवारी, सुनील साहू, विवेक साहू, संजीत पांडेय, प्रफुल सिंह, विकास दुबे, राजा सिंह, कमल वर्मा, शुभम शर्मा आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: वाजपेयी">https://lagatar.in/modi-magnifying-vajpayees-of-good-governance-deepak-prakash/">वाजपेयी

की खींची गयी सुशासन की लकीर को बड़ा कर रहे मोदी : दीपक प्रकाश

[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही