Search

 
 
 

धनबाद : पांचवी पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

 
अटल जी ने परमाणु परीक्षण कर भारत को शक्तिशाली राष्ट्र किया था घोषित - दिनेश सिंह
Sindri : देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पांचवीं पुण्यतिथि पर सिंदरी स्थित भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ कार्यालय में श्रद्धांजलि दी गई. कार्यालय के संयोजक सह पूर्व पार्षद दिनेश सिंह सहित अन्य लोगों ने बुधवार 16 अगस्त को उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर पूर्व पार्षद ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जनता के बीच अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे. वे विश्व के प्रति उदारवादी सोच और लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता को महत्व देते थे. महिलाओं के सशक्तीकरण और सामाजिक समानता के समर्थक भी रहे. उनके तीन बार के प्रधानमंत्री कार्यकाल में देश ने राजस्थान के पोखरण में परमाणु परीक्षण कर विश्व की नजर में भारत को शक्तिशाली राष्ट्र घोषित किया था. श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में पूर्व पार्षद सह भाजपा नेता दिनेश सिंह, ब्रजेश सिंह, संजय सिंह, रासबिहारी सिंह, कामेश्वर सिंह, सुरेश सिंह, कुंदन श्रीवास्तव, रमेश सिंह, अरुण सिंह, पुरुषोत्तम अग्रवाल, जगदीश सिंह, सोमनाथ दुबे, विश्वनाथ पाण्डेय सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-dhanbad-cricket-association-paid-tribute-to-amitabh-chaudhary/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने अमिताभ चौधरी को दी श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही