अटलजी के विचारों को आत्मसात कर काम करें राजनेता
सरयू राय ने कहा कि अटलजी पहले ऐसे राजनयिक थे जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी में अपना भाषण दिया. पड़ोसी देशों के साथ संंबंध बेहतर हो इसके लिए उन्होंने हरसंभव प्रयास किया. उन्होंने समरसता, समता और सर्वस्पर्शी का पाठ पढ़ाया. वे समतामूलक समाज के जबरदस्त पैरवीकार थे. राष्ट्रभक्ति का भाव उनके ह्रदय में सदैव विद्यमान रहा. अटल जी के विचारों को आत्मसात कर व उन विचारों को खुद में महसूस कर देशहित में कार्य करने की आज के राजनेताओं को आवश्यकता है.इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-jamshedpur-youth-traveling-in-bus-saved-one-and-a-half-year-old-child-from-being-sold/">चक्रधरपुर
: बस में सफर कर रहे जमशेदपुर के युवक ने डेढ़ वर्ष के बच्चे को बिकने से बचाया
अटलजी मेरे सामाजिक जीवन की प्रेरणास्रोत, कर्तव्य पथ पर जो भी मिले स्वीकार: काले
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अटल विचार वाहिनी के संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि अटलजी मेरे सामाजिक जीवन की प्रेरणास्रोत थे. मतभेद और मनभेद के बीच के अंंतर को परिभाषित करती उनकी विशिष्ट शैली का पूरा भारतीय राजनीति जगत प्रशंसक रहा है. प्रत्येक दल में उनके चाहने वाले रहे हैं और आज भी हैं. उनको राजनीति का संत कहा जाता है. उनके लिए देश पहले था दल नहीं. यही वजह थी कि वे दल के साथ दिल की भी बात करते थे. आज की वर्तमान परिस्थिति में उनके जैसे राजनीतिज्ञ की कमी खलती है. सही मायने में अटल, अटल थे अपने विचारों में, अपने शब्दों में और अपने कार्यों में. कार्यक्रम को जनसंघ के कार्यकर्ता जयनारायण सिंह, विमला देसाई, भाजपा के वरिष्ठ नेता नेता शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य ने संबोधित किया. इस अवसर पर जनसंघ काल से जुड़े एवं वाजपेयी के विचारों पर चलने वाले लोग एवं मातृ शक्ति उपस्थित हुईं. जिनमें उर्मिला देसाई, मनमोहन चौधरी, समाजसेवी डॉ. पुष्कर बाला, वरिष्ठ पत्रकार ब्रजभूषण सिंह, शिव शंकर सिंह, चंदा सिंह, लता सिन्हा, डॉ. रेणुका चौधरी, डॉ. हरप्रीत कौर, हरेन्द्र सिंह आदि शामिल हैं. मंच का संचालन डी. डी. त्रिपाठी व धन्यावाद ज्ञापन बृजभूषण सिंह ने किया.इसे भी पढ़ें: बिहार">https://lagatar.in/bihar-immense-property-papers-found-from-police-sub-inspectors-residence/">बिहार
: पुलिस सब इंस्पेक्टर आवास से मिले अकूत संपत्ति के कागजात
इन्हें किया गया सम्मानित
alt="" width="300" height="174" /> कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्य करने वाली महिलाओं एवं जनसंघ काल के अनेक वरीय कार्यकर्ताओं को शाल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाले जनसंघ काल के वरीय कार्यकर्ताओं में मनोरंजन ओझा, जोगिंदर सिंह, हरिवंश सिंह, चिंतामणि पांडे, बीएन. सिंह, संवार लाल शर्मा, इन्द्रदेव दूबे, बृज राज मिश्रा, हरेंद्र पांडे, संत लाल पाठक, रामकेवल, धर्मनाथ शर्मा, नकुल शर्मा, त्रिलोचन सिंह, रामाशीष पांडे मुख्य रूप से उपस्थित हुए.
इसे भी पढ़ें:आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-esi-doctor-abhishek-arrested-in-patna-under-the-influence-of-alcohol-sent-to-jail/">आदित्यपुर
ईएसआई के डॉक्टर अभिषेक पटना में शराब के नशे में गिरफ्तार, जेल भेजा
महिला कल्याण कार्यों के लिये सम्मानित
सामाजिक व महिला कल्याण कार्यों में अपनी अहम भूमिका के लिए लता सिन्हा, मिष्टु सोना, डी मनी, सीमा दास, कंचन सिंह, आशा सिंह, सुभद्रा कुमारी, प्रभा शर्मा, मीना प्रसाद, प्रीति श्रीवास्तव,राज कुमारी,आभा वर्मा, रुपा देवी, रीना देवी, रेणु पांडे, सोनी, सुखविंदर, शकुंतला शर्मा, अमरजीत, काकोली मुखर्जी, रीता देवी, मुनमुन चक्रवर्ती, कोमल ठाकुर, तृप्ति दास, मोना देवी, ब्यूटी तिवारी, फुलमणी सोरेन, ममता सिंह, वंदना नामता, आरती मुखी, रीतिका श्रीवास्तव, नीतू दुबे, आभा वर्मा, रीता देवी, संध्या रानी महतो, पूनम सिन्हा, अनिता श्रीवास्तव, निवेदिता श्रीवास्तव, सुलोचना देवी, ललिता देवी, रुपा देवी, रितु देवी, लख्खी कौर, कमलजीत कौर, रेनू दास, ममता पूष्टी, उर्मिला नंद, रानी कौर, रीना सोना, राजपति देवी, प्रभा पारिया, पुष्कर बाला, राजेन्द्र कौर, रुक्मिणी साव, हेमलता, उषा भुइंया, ममता बेहरा, सिवानी दता, सोनी सिंह, कुलमणि सोरेन, किरन सिंह, श्वेता सिंह, शीलू सिंह, अर्चना सिंह, नीता सिंह, सरोजिनी सिंह, पूनम सिंह, संगीता सिंह, इंदू सिंह, विभा सिंह, चंदा सिंह, सुनिता शर्मा, अश्विनी प्रसाद, डिंपल प्रसाद, करिश्मा वर्मा, अरविंदर कौर, चंदा सिंह, अमृता सिंह, पिंकी सिंह, संगीता सिंह, सुमन सिंह, लक्ष्मी सिंह, बेबी सिंह आदि को सम्मानित किया गया. [wpse_comments_template]
Leave a Comment