Search

 
 
 

सीसीएल निदेशक से मिलीं एथलीट फ्लोरेंस बारला व आशा किरण

 
Ranchi : झारखंड की दो युवा महिला अंतरराष्ट्रीय एथलीट फ्लोरेंस बारला एवं आशा किरण बारला ने कोच आशु भाटिया के साथ सीसीएल के निदेशक कार्मिक हर्षनाथ मिश्र से शिष्टाचार मुलाकात की. निदेशक ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उनके उम्दा प्रदर्शन के लिए बधाई दी. दोनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्पार्धाओं में अच्छा रहा है. निदेशक कार्मिक ने उन्हें भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया तथा यह उम्मीद जताई की दोनों ही खिलाडी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर झारखंड एवं देश का नाम रोशन करेंगी. इस मौके पर एचओडी कल्याण रेखा पांडेय एवं प्रबंधक खेल आदिल हुसैन मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – राष्ट्रीय">https://lagatar.in/jharkhand-malkhamb-team-leaves-for-goa-to-participate-in-national-games/">राष्ट्रीय

खेल में भाग लेने झारखंड मलखंब टीम गोवा रवाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही