Search

 
 
 

एथलेटिक्स खिलाड़ी सुप्रीति कच्छप को राज्य सरकार ने 1.55 लाख रुपये की सम्मान राशि दी

 
Ranchi : गुमला की एथलेटिक्स खिलाड़ी सुप्रीति कच्छप को राज्य सरकार ने 1,55,000 रुपये की सम्मान राशि दी है. यह राशि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर दी गयी है. उन्हें यह राशि उनकी उपलब्धियों के लिए दिया गया है. इस राशि से सुप्रीति कच्छप खेल संसाधन जुटा कर ट्रैक पर दौड़ सकेगी.

गुमला के घाघरा प्रखंड की रहने वाली सुप्रीति

बता दें कि भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन द्वारा केरल के कोझीकोड में आयोजित 25वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया था. प्रदर्शन को देखते हुए सुप्रीति ने आगामी 2 से 7 अगस्त 2022 तक कोलंबिया में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है. गुमला के घाघरा प्रखंड की रहने वाली सुप्रीति ने गुमला स्थित परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में प्रशिक्षण लिया है. उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय स्तर की एथिलेटिक्स प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाया है. इसे भी पढ़ें – रांची:">https://lagatar.in/ranchi-dc-reviews-corona-compensation-1042-dependents-got-compensation/">रांची:

DC ने कोरोना मुआवजा की समीक्षा की, 1042 आश्रितों को मिला मुआवजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही