Search

अतीक अहमद -अशरफ हत्याकांड : विपक्ष आगबबूला, कहा, भाजपा ने भारत को माफिया गणराज्य बना दिया

NewDelhi : प्रयागराज में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके पूर्व विधायक भाई अशरफ की सरेआम गोली मारकर हत्या किये जाने के एक दिन बाद विपक्षी नेताओं ने रविवार को उत्तर प्रदेश तथा भारत तक को जंगल राज और माफिया जैसे शब्दों से वर्णित किया, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाये. तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधी अब पुलिस और मीडिया की मौजूदगी से बेफिक्र होकर कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं, जो बेहद शर्मनाक है. ममता ने ट्वीट किया क‍ि मैं उत्तर प्रदेश में फैली अराजकता और कानून-व्यवस्था के पूरी तरह से चरमरा जाने से स्तब्ध हूं. यह शर्मनाक है कि अपराधी अब पुलिस और मीडिया की उपस्थिति से बेफिक्र होकर कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं. उन्होंने ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार में जंगलराज, इसकी यूएसपी: मुठभेड़ में मारना, बुलडोजर की राजनीति और अपराधियों को संरक्षण देना, कानून का शासन लागू करें, अपराधियों को पकड़ें और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दें. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की महासचिव महुआ मोइत्रा ने कहा, देश को माफिया राज’ में बदल दिया गया है, उन्होंने कहा, भाजपा ने भारत को माफिया गणराज्य बना दिया है, मैं इसे यहां कहूंगी, मैं इसे विदेश में कहूंगी, मैं इसे हर जगह कहूंगी क्योंकि यह सच है, बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी और कैमरों के सामने हिरासत में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. यह कानून के शासन की मौत है, इसे भी पढ़ें : अतीक">https://lagatar.in/postmortem-of-bodies-of-atiq-ahmed-and-ashraf-done-national-ulema-council-questioned-law-and-order/">अतीक

अहमद और अशरफ के शवों का पोस्टमॉर्टम हुआ, दफनाने की तैयारी शुरू, राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल ने लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाया

यह सरकार किसी भी हद तक जा सकती है

मोइत्रा ने यह भी कहा कि उनका मानना है कि जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के साक्षात्कार के नतीजों से ध्यान हटाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने यह गोलीबारी कराई है, उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार किसी भी हद तक जा सकती है, अतीक और अशरफ की शनिवार रात तीन हमलावरों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब पुलिस दोनों को चिकित्सा जांच के लिए मेडिकल कॉलेज ले जा रही थी, पत्रकारों की भेष में आये तीन हमलावरों ने अतीक और उसके भाई को उस समय बहुत करीब से गोली मार दी, जब वे मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रह थे, जबकि उनके आसपास पुलिस कर्मियों का पहरा था, इसे भी पढ़ें : अतीक">https://lagatar.in/atiq-ahmed-ashraf-murder-case-yogi-government-submitted-report-to-home-ministry-mayawati-said-supreme-court-should-take-cognizance/">अतीक

अहमद-अशरफ हत्‍याकांड : योगी सरकार ने गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी, मायावती ने कहा, सुप्रीम कोर्ट स्वत: संज्ञान ले

संविधान उन लोगों ने बनाया है, जो आजादी के लिए लड़े थे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट किया, देश का संविधान उन लोगों ने बनाया है, जो आज़ादी के लिए लड़े थे, हमारा इसी संविधान और क़ानून को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है, इससे खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती है, अपराधी की सजा का फ़ैसले का अधिकार न्यायपालिका का है. एक अन्य ट्वीट में लिखा, यह अधिकार किसी सरकार को, किसी नेता को या क़ानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों को नहीं दिया जा सकता है.

भीड़ तंत्र की वकालत करने वाले संविधान को ध्वस्त करते हैं

गोली-तंत्र और भीड़ तंत्र की वकालत करने वाले केवल संविधान को ध्वस्त करते हैं .लिखा कि समाज में किसी को डराने व धमकाने के लिए जो भी हमारी न्याय प्रणाली में राजनैतिक उद्देश्य से दखलअंदाज़ी करता है,अपराधी के साथ वो भी दंड का भागीदार है, किसी भी मुजरिम को सख़्त से सख़्त सजा मिले,इसके लिए अदालतें हैं, क़ानून व्यवस्था से खिलवाड़ करना केवल अराजकता को जन्म देता है.

देश का कानून संविधान में लिखा गया है और यह कानून सर्वोपरि है

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान में कहा कि देश का कानून संविधान में लिखा गया है और यह कानून सर्वोपरि है. उन्होंने कहा, “अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, लेकिन ऐसा देश के कानून के तहत किया जाना चाहिए. किसी भी सियासी मकसद से कानून के राज और न्यायिक प्रक्रिया से खिलवाड़ करना या उसका उल्लंघन करना हमारे लोकतंत्र के लिए खतरनाक है.कांग्रेस नेता ने कहा, जो भी ऐसा करता है, या ऐसे करने वालों को सरंक्षण देता है, उसे भी जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए और उस पर भी सख्ती से कानून लागू होना चाहिए. रमेश ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयास किया जाना चाहिए कि न्यायिक प्रणाली और कानून के शासन का हर समय अक्षरशः सम्मान हो. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp